फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Saranpreet murder case in kanpur

सिर की हड्डी टूटने से हुई थी सरनप्रीत की मौत, लेनदेन के विवाद और आशनाई के बिंदु पर पुलिस की तफ्तीश

Fri, 10 May 2019 05:18 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 10 May 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
Saranpreet murder case in kanpur
सरनप्रीत की फाइल फोटो व थाने के बाहर खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सरनप्रीत की हत्या की तफ्तीश लेनदेन केविवाद और आशनाई केबिंदु पर शुरू की है। रायबरेली के शातिर अपराधी से उसका रुपयों को लेकर लेनदेन का विवाद चल रहा था। पुलिस की एक टीम रायबरेली रवाना हो गई है।  
विज्ञापन


मृतक की मां मंजीत कौर नेे बताया कि रायबरेली की मऊ कालोनी निवासी दीपक कंजड़ से सरनप्रीत का 90 हजार रुपये का लेनदेन का विवाद था। कुछ दिन पहले दीपक अपने कई साथियों के साथ मंजीत के घर पहुंचा था।
विज्ञापन

उसने सरनप्रीत का पता पूछा था। धमकी दी थी कि वह उसको छोड़ेगा नहीं। एसएसपी अनंत देव का कहना है कि दीपक से पूछताछ केलिए पुलिस टीम को रायबरेली भेजा गया है।  पुलिस ने सरनप्रीत व उसके दोस्त शिवा केमोबाइल नंबर की सीडीआर निकाली है। जिससे कुछ नंबरों को चिह्नित कर पड़ताल शुरू की है। आशंका ये भी कि कहीं आशनाई में तो हत्या नहीं हुई।

पत्नी से चाहता था तलाक 
पुलिस के मुताबिक शिवा और उसकी पत्नी का तलाक का मुकदमा चल रहा है। पूछताछ में शिवा ने बताया कि सरनप्रीत भी अपनी पत्नी से तलाक लेने की तैयारी कर रहा था। इसलिए उसने सरनप्रीत को अपने वकील से मिलवाया था। पुलिस केमुताबिक पिछले तीन दिनों से वह अपने घर जाने के बजाए शिवा केघर पर ही रुक रहा था। पुलिस जानकारी कर रही है कि सरनप्रीत पत्नी से तलाक क्यों लेना चाहता था और वह तीन से अपने घर क्यों नहीं गया। 

15 मिनट की दूरी सवा घंटे में की तय 
पुलिस केमुताबिक मेगा स्टोर से घटना स्थल की दूरी करीब सवा दो किमी है। ऐसे में ये दूरी तय करने में अधिकतम 15 मिनट लगेंगे। शिवा और सरनप्रीत दस बजे स्टोर से निकले थे और घटना रात 11:15 मिनट की है। इस बीच दोनों कहां-कहां गए, पुलिस ये पता कर रही है।

सिर की हड्डी टूटने से हुई मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सिर पर चार से पांच गहरी चोटें हैं। 13 चोटें शरीर पर हैं। सिर की हड्डी टूटने से सरनप्रीत की मौत हुई। माथे पर दाएं तरफ ईंट से वार किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से ईंट को बरामद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed