{"_id":"5ee462678ebc3e431b2fb9e6","slug":"robbery-from-former-cmo-s-engineer-son-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पूर्व सीएमओ के इंजीनियर बेटे से लूटपाट, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर: पूर्व सीएमओ के इंजीनियर बेटे से लूटपाट, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 13 Jun 2020 10:54 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात सिंधी कॉलोनी के पास स्कूटी से आए लुटेरों ने पूर्व सीएमओ के इंजीनियर बेटे पर हमला कर लूटपाट की। राहगीरों के पीछा करने पर लुटेरे स्कूटी छोड़कर भाग गए। पूरी वारदात घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
स्कूली को कब्जे में लेकर लुटेरों की तलाश कर रही है। कल्याणपुर के इंदिरा नगर स्थित कान्हा श्याम रेजीडेंसी निवासी पूर्व सीएमओ डॉ. एसपी सिंह के पुत्र अंकुर सिंह कार से मरियमपुर चौराहे से विजय नगर की तरफ जा रहे थे। सिंधी कालोनी के पास बदमाशों ने कार के आगे स्कूटी लगा दी।
अंकुर के कार से उतरते ही युवकों ने लोहे की राड उनके सिर पर मार दी। लात-घूसों से पीटा। अंकुर के मुताबिक बदमाश पर्स, मोबाइल समेत नकदी लूट ले गए। इंस्पेक्टर अमित तोमर ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर स्कूटी नंबर और फुटेज की मदद से लुटेरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।