फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   robbers-attacked-daroga

लुटेरे ने दरोगा को चाकू मारा

Mon, 18 Jan 2016 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 18 Jan 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
robbers-attacked-daroga
तात्याटोपे नगर बर्रा में शनिवार देर रात ढाई बजे चोरी की बाइक से वारदात करने जा रहे शातिर लुटेरे अंकित उर्फ शेरा (20) ने रोकने पर दरोगा राजेश यादव को चाकू मार दिया और भाग निकला। सिर, पीठ पर चाकू लगने से दरोगा लहूलुहान हो गए तो बाइक पर पीछे बैठा लुटेरे का साथी कुलदीप भी भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


दरोगा के साथ मौजूद सिपाहियों ने दोनों का पीछा किया लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। बाद में घायल दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, रविवार शाम हमलावर अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कुलदीप की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


दरोगा राजेश यादव ने बताया कि देर रात गश्त के दौरान गुजैनी के मयंक चौराहे के पास बाइक सवार दो युवकों को रोका और तलाशी लेने लगे तभी बाइक पर पीछे बैठा युवक तेजी से भाग निकला। सिपाही उसके पीछे भागे। उधर, वे बाइक सवार युवक की तलाशी लेने लगे तो उसने अचानक कमर से चाकू निकालकर उनके सिर और पीठ पर वार कर दिया और बाइक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाकू लगने से वे गिर गए। सिपाही लौटे तो उन्हें पहले प्रिया अस्पताल फिर हैलट लेकर आए। बाइक जब्त कर ली गई। दरोगा पर हमले की सूचना मिलते ही साउथ भर में चेकिंग शुरू हो गई। घटनास्थल पर शेरा का मोबाइल पुलिस के हाथ लगा, जिसकी मदद से पुलिस ने पहले उसके पिता वीरसिंह को पकड़ा।

इसके बाद वीर सिंह की निशानदेही पर नौबस्ता उस्मानपुर निवासी शेरा की चचेरी बहन के घर से शेरा को भी पकड़ लिया। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि बरामद बाइक तात्याटोपे नगर निवासी चट्टा संचालक छोटे पाल के घर से चोरी की गई थी। शेरा फतेहपुर औंग के बसावनपुर निवासी है और छोटे पाल का परिचित है। भागे बदमाश कुलदीप की तलाश की जा रही है। उधर देर शाम एसएसपी, घायल दरोगा से मिलने उनके घर पहुंचे।


फतेहपुर में की थी हत्या, लूट
शेरा ने बताया कि दो साल पहले उसने कुलदीप और जय नारायण के साथ मिलकर फतेहपुर के आशापुर में एक युवक की हत्या और लूट की थी। उस युवक के जयनारायण की बहन के साथ प्रेम संबंध थे। शेरा हाईस्कूल से ही गलत संगत में है। वह इस साल भी हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा है। शेरा के मुताबिक उसकी उम्र 17 साल है, जबकि पुलिस 20 बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed