{"_id":"57f52bad4f1c1bcd4e2703c4","slug":"reward-of-5-million-will-mobster-who-betrayed","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस डकैत को पकड़ने वाला पाएगा 5 लाख का ईनाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस डकैत को पकड़ने वाला पाएगा 5 लाख का ईनाम
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 05 Oct 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
डकैत बबुली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट पाठा के जंगलों में आतंक मचाने वाले डकैत बबुली कोल को पकड़ने वाले को शासन 5 लाख का ईनाम देगी।
शासन ने कुख्यात डकैत बबुली पर ईनाम की रकम ढाई लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी है। इस डकैत पर हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती और बलवा आदि के कुल 47 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से 38 अभियागों में यह फरार चल रहा है। प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पण्डा के अनुसार डकैत बबुली कौल पुत्र रामचरन कौल चित्रकूट थाना मारकुंडी के सोसाइटी कोलां का रहने वाला है। इस अपराधी को गिरफ्तार करने या पुख्ता सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी करवाने वाले अराजपत्रित पुलिस कर्मियों, चौकीदारों या आम व्यक्तियों को यह ईनाम दिया जाएगा।