फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   retaliation to father killing son

पिता से प्रतिशोध में कर दी बेटे की हत्या

Fri, 02 Dec 2016 10:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 02 Dec 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
retaliation to father killing son
डेमो
कानपुर देहात के रूरा कस्बे के विद्युत लाइनमैन के पुत्र का अपहरण व गला घोंटकर हत्या करने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। आरोपी ने पिता से खुन्नस के चलते बदला लेने के लिए पुत्र की निर्मम तरीके से हत्या करने की बात कबूल की है। बता दें कि हत्या आरोपी को गुरुवार को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर स्कूटी, छात्र का स्कूल बैग व साइकिल, स्कूल पहचान पत्र व दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


मालूम रहे कि रूरा के शिवाजी नगर निवासी विद्युत लाइनमैन संजय कुशवाहा का पुत्र अनुभव कुशवाहा (14) हाईस्कूल का छात्र था। 29 नवंबर को अनुभव स्कूल पढ़ने गया था। 30 नवंबर को अनुभव का शव इंजुआरामपुर गांव के पास रेलवे पटरी पर मिला था। इधर, शुक्रवार को पुलिस के सामने आरोपी वीरेंद्र यादव ने छात्र के पिता से बदला लेने के लिए निर्मम हत्या करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


पूछताछ में बताया कि छात्र का पिता संजय उस पर बदचलनी का आरोप लगाकर बदनाम कर रहा था। मकान मालिक ने भी घर से निकाल दिया था। वीरेंद्र ने संजय को सबक सिखाने के लिए उसके पुत्र अनुभव की हत्या कर दी। हत्या आरोपी ने बताया कि छात्र अनुभव को बहला फुसलाकर रेलवे लाइन किनारे ले गया और जूते के फीते से गला कसकर हत्या कर दी। शव को रेल पटरी पर फेंक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed