{"_id":"0d0df40c64b4ab5e442f8a82a5c42c92","slug":"rape-with-seven-year-child-the-accused-capture-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी बंदी
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sat, 07 Nov 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंद नगर में शुक्रवार को सात साल की मासूम से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म कर डाला। बच्ची लापता होने पर मां ने तलाशा तो वह आरोपी के घर लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। यह देख परिवार और मोहल्ले वालों ने आरोपी को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। फोरेंिसक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेज आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
कॉलोनी में रहने वाले कबाड़ कारोबारी की सात साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसे अकेला देख पड़ोसी सनोज(23) उसे अपने साथ घर ले गया। यहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म कर डाला। ढूंढते समय देर तक खटखटाने के बाद सनोज ने दरवाजा खोला तो मासूम अंदर लहूलुहान हालत में पड़ी थी।
नाराज लोगों ने सनोज को धुन डाला। इंस्पेक्टर अजय प्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
उधर रेल बाजार निवासी अदनान खान ने पड़ोसी महिला को घर में अकेली देखकर बदनीयती से दबोच लिया। उसने शोर मचाया तो युवक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करके अदनान को हिरासत में लिया।