फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rape with school girl in kanpur

यूपी फिर शर्मसार, स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा से बलात्कार

Thu, 01 Dec 2016 05:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 01 Dec 2016 05:09 PM IST
विज्ञापन
rape with school girl in kanpur
डेमो
कानपुर के रनिया इलाके मेें एक 15 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म करते हुए एक युवक को रंगेहाथ पकड़ा गया है। गांव वालों ने पहले आरोपी को जमकर पीटा बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने सुबह स्कूल जाते वक्त उसे झाड़ियों में खींचकर उसका रेप किया। मुंह खोलने पर जान से मारने की भी धमकी दी। इस बीच उसने कहा कि अगर किसी को बताया तो आंखे निकाल लेगा। आरोपी ने छात्रा के गले पर धारदार चाकू रख वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कानपुर देहात के रनिया क्षेत्र के धनजुआ ग्राम निवासी छात्रा रोजाना सुबह 9 बजे स्कूल के लिए घर से निकलती थी। लेकिन गुरुवार को वह पांच मिनट देरी से घर से निकली। छात्रा धनजुआ से रायपुर की ओर अपने स्कूल जा रही थी। सुनसान पड़े रास्ते में छात्रा को अकेला आता देख सौरव(20) पुत्र गुलाब सिंह झाड़ियों में घात लगाकर बैठ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही छात्रा उसके नजदीक पहुंची, उसने छात्रा को आवाज देकर रोकने की कोशिश की। लड़की उसे अनसुना कर आगे बढ़ने लगी तो पीछे से आकर उसने छात्रा की गर्दन पर चाकू रख दिया और उसे झाड़ियों में खींचकर उसका रेप किया।   

गांव के पीछे से शिवनायक सिंह और शिव सेवक सिंह निकल रहे थे। इनकी गल्ला मंडी में दुकान है। उन्होंने छात्रा की आवाज सुनी। दोनों तुरंत मौके पहुंचे और लडके को पकड़ लिया। इसके बाद लड़के को मारते-मारते घटनास्थल से 500 मीटर दूर रायपुर ले जाया गया।


वहां लड़की के परिजनों को सूचित कर दिया गया और आरोपी को पुलिस को हवाले कर दिया गया। घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। दरअसल, इसी सड़क से होकर रोजाना सैंकड़ों स्कूली छात्राएं स्कूल जाती है। ऐसे में सभी के मन में घटना का डर बैठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed