फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rape with a stident

महिला प्रिंसिपल की शह पर छात्रा से रेप

Thu, 18 Feb 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Rape with a stident
बर्रा दो निवासी कक्षा आठ की छात्रा के साथ लखनऊ के नर्सिंगहोम में रेप का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों का आरोप है कि एक स्कूल की प्रिंसिपल नौकरी का झांसा देकर लखनऊ ले गई थी। जहां कई महीनों तक उसका शारीरिक शोषण कराया।
विज्ञापन


जब प्रिंसिपल ने छात्रा की छोटी बहन के साथ भी वही हरकत करने का प्रयास किया, तब छात्रा ने पूरी बात परिजनों को बताई। जिसके बाद पुलिस ने प्रिंसिपल समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रेप, मारपीट, धमकी और पाक्सो एकट में रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ तुलसीराम पांडेय ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर लखनऊ के कृष्णानगर थाने को जांच ट्रांसफर कर दी जाएगी।
विज्ञापन


घरों में नौकरानी का काम करने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह कर्रही रोड स्थित एक इंटर कालेज की प्रिंसिपल के घर पर भी काम करती थी। उसकी 14 साल की बेटी प्रिंसिपल के ही स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। 26 जनवरी 2015 को प्रिंसिपल उनकी बेटी को यह कहकर अपने साथ ले गई कि लखनऊ में अपने कृष्णानगर स्थित बहनोई के नर्सिंगहोम में नौकरी लगवा देगी, जिससे पढ़ाई और कमाई दोनों होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि हॉस्पिटल में कई महीनों तक उसका शारीरिक शोषण किया गया। विरोध करने पर प्रिंसिपल ने बेरहमी से पिटाई भी कर दी। परिवार के आर्थिक हालत ठीक नहीं होने के चलते लड़की चुप रही। प्रिंसिपल ने जब उसकी छोटी बहन को लखनऊ ले जाने का प्रयास किया तो उसने परिजनों को आपबीती बताई।


पीड़ित परिवार ने बताया कि लक्ष्य संस्था की अनिता दुआ के जरिए एसएसपी शलभ माथुर से मिलकर पूरी घटना बताई। एसएसपी के आदेश पर बर्रा पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित छात्रा को देर शाम मेडिकल के लिए भेजा गया।  मामले की आरोपी प्रिंसिपल का कहना है कि उन पर लगे आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि लड़की को बहनोई के हॉस्पिटल में नौकरी के लिए भेजा था। छह माह पहले चोरी करने पर वह पकड़ी गई थी। तब उसे नौकरी से निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed