{"_id":"9bec6236d10b002ebb235a349bafd68b","slug":"rape-in-kanper-dehat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर जला डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर जला डाला
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Sat, 27 Jun 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त को शराब के नशे में धुत्त करने के बाद युवक ने उसकी पत्नी से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो गुस्साए युवक ने उसे मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।]
महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। एएसपी ऋषिपाल सिंह यादव और डीएसपी आलोक शर्मा ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के लोगों ने बताया कि गुरुवार देर रात गांव के ही एक सफाई मजदूर के घर से अचानक चीखपुकार की आवाज सुनकर लोग जाग गए।
मौके पर पहुंचकर देखा गया तो उक्त मजदूर की पत्नी के कपड़ों में आग लगी थी। केरोसिन की गंध आ रही थी। गंभीर रूप से झुलसी महिला गांव के ही एक व्यक्ति की ओर इशारा भी कर रही थी।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान महिला ने बताया कि घटना से पहले उसके पति ने गांव के पास के एक युवक के साथ जमकर शराब पी थी।
विज्ञापन
उसका पति शराब के नशे में धुत्त हो गया तो उसके साथी ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। असफल होने पर उसने पास में ही जल रहे केरोसिन भरे दीपक को उस पर फेंक दिया।
केरोसिन की चपेट में आते ही महिला के कपड़ों में आग लग गई और वह गंभीर रूप से झुलस गई है। शुक्रवार की सुबह एएसपी और डीएसपी में घटनास्थल का निरीक्षण किया। सफाई मजदूर के मकान में ताला लगा था।
बाहर बाउंड्री में कपड़ों के जले टुकड़े पड़े थे। एएसपी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि महिला का कानपुर में इलाज कराया जा रहा है। ग्रामीण जिस व्यक्ति की ओर इशारा कर रहे हैं, उसे तलाशा जा रहा है।
भोगनीपुर कोतवाल अंबरीश यादव ने बताया कि झुलसी महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जलपुरा गांव निवासी आरोपी दिनेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।