फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ran on the road cut by swords

सड़क पर दौड़ाकर तलवारों से काटा

Tue, 02 Feb 2016 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Tue, 02 Feb 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
Ran on the road cut by swords
गुंडा टैक्स न देने पर कल्याणपुर नानकारी में सोमवार को दबंगों ने सरेआम होटल संचालक और उसके दो बेटों को बीच सड़क पर दौड़ाकर तलवारें मार-मार कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


हमलावर लाठी, डंडे, लोहे के रॉड और तलवारों से दोनों को मारते-काटते रहे और सैकड़ों लोग तमाशबीन बने रहे। हमलावरों ने फायरिंग भी की। काफी देर बाद कुछ लोगों ने विरोध किया तो हमलावर भागे। बाद में पुलिस पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


रतनपुर नानकारी निवासी जगमोहन सिंह उर्फ जग्गा का नानकारी में रतनपुर और चंदेल गेट पर दो होटल हैं। जगमोहन और उसके दो पुत्र जगजीत और विश्वजीत होटल का काम देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे जगजीत के मुताबिक सोमवार दोपहर डेढ़ बजे वह अपने पिता और भाई के साथ चंदेल गेट वाले होटल में थे तभी नानकारी चंदेल गेट निवासी सुरेंद्र सिंह ने अपने बेटों सुजीत, अजीत उर्फ फंटू, मुन्ना सिंह और उसके लड़के बाबू, मन्नू, छोटू, अतुल समेत करीब दो दर्जन लोगों के साथ होटल पर हमला बोल दिया।


होटल मे तोड़फोड़ करने के साथ ही पिता-पुत्रों को हाकी, लाठी, डंडों से पीटना शुरू कर दिया।   फिर हमलावर, जगमोहन, जगजीत और विश्वजीत को खींचकर सड़क पर ले गए और तलवार से गर्दन रेतने की कोशिश करने लगे। इस पर कुछ लोगों ने विरोध किया तो हमलावर भागे। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed