{"_id":"570029064f1c1b9d02f00193","slug":"poured-acid-into-the-eyes-of-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की आंखों में डाला तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की आंखों में डाला तेजाब
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
तेजाब से झुलसी सुनीता अपनी मौसी के साथ।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याणपुर में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को तेजाब पिलाने की कोशिश की। हाथापाई होने पर तेजाब पत्नी की आंखों में चला गया जिससे रोशनी जाने की आशंका है। परिजनों ने महिला को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला।
कश्यप नगर कल्याणपुर निवासी शैलू सोनकर औंगी क्षेत्र कानपुर देहात से जिला पंचायत सदस्य हैं। इनकी बहन सुनीता सोनकर (35) की शादी कल्याणपुर के मिर्जापुर नई बस्ती
के उमाशंकर सोनकर से हुई है। दंपति की एक बेटी गरिमा (8) भी है। पति से विवाद के चलते सुनीता लगभग एक महीने से मायके में है। शैलू ने बताया कि शनिवार शाम को बहनोई ने फोन करके सुनीता को अपने घर बुलवाया। सुनीता ने बताया कि पति ने घर पहुंचने पर कोल्डड्रिंक पीने को दी, तभी बोतल छलक गई और जमीन पर गिरी कोल्डड्रिंक से धुआं निकलने लगा।
विज्ञापन
शक होने पर सुनीता ने कोल्डड्रिंक पीने से इनकार किया तो पति ने जबरन बोतल मुंह में लगाने का प्रयास किया। हाथापाई में तेजाब आंखों में चला गया। चीख-पुकार सुन पड़ोसी दौड़े तो उमाशंकर भाग निकला। इस बीच भाई शैलू सहित अन्य लोग भी पहुंच गए। इसके बाद उसे सर्वोदय नगर स्थित डीएस मेमोरियल हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने बताया कि दोनों आंखों में तेजाब जाने से रोशनी जाने की आशंका है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शादी करो वरना तेजाब से नहला दूंगा
शोहदेबाजी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस भरसक प्रयास कर रही हो, लेकिन शोहदे बेलगाम होते जा रहे हैं। बर्रा में पड़ोस के शोहदे ने युवती पर जबरन शादी का दबाव बनाया और इनकार पर तेजाब से नहलाने की धमकी दे रहा हैं। इसे लेकर युवती और उसका परिवार दहशतजदा हैं। थाने पहुंची युवती की मां ने शोहदे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बर्रा निवासी युवती की मां ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला राहुल कटियार ने उसकी बेटी का जीना दुश्वार कर रखा है। घर से निकलते ही वह बेटी का पीछा करता है और रास्ते में रोककर छेडख़ानी करने के साथ ही शादी करने का दबाव भी बनाता है। कई बार उसके परिजनों से शिकायत भी की, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। यहां तक कि उन्होंने कुछ दिनों के लिए बेटी को घर से बाहर रिश्तेदार के यहां भेज दिया था।
आरोप है कि शादी से इंकार पर वह बेटी को तेजाब से नहाला देने की धमकी दे रहा है, जिससे बेटी बेहद खौफ में हैं। एसओ तुलसी राम पांडे का कहना है कि युवती की मां की शिकायत पर छेडख़ानी और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती की मां ने बताया कि राहुल बेटी की पल-पल खबर रखता है। बेटी चोरी छिपे कहीं जाना चाहे तो उसे पता चल ही जाता है। हरकतों से आजिज होकर उन्होंने कुछ दिन पहले बेटी को दिल्ली में रिश्तेदार के घर भेज दिया था, लेकिन राहुल ने वहां भी बखेड़ा खड़ दिया। मजबूरन बेटी को दोबारा बुलाना पड़ा।