फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   policemans were criminal because they killed a youngman

‘चार पुलिसवालों की कारस्तानी’, चौकी में पीट-पीटकर मार डाला फिर लाश गायब कर दी

Sun, 27 Nov 2016 12:57 PM IST
मनीष निगम, अमर उजाला, कानपुर
मनीष निगम, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 27 Nov 2016 12:57 PM IST
विज्ञापन
policemans were criminal because they killed a youngman
एसआई और सिपाही ने खुद को कानून के हवाले नहीं किया तो दोनों पर इनाम घोषित होगा
डेढ़ साल पहले पनकी आरपीएफ चौकी से एक युवक लखन के लापता होने के मामले में आरोपी आरपीएफ के एसआई और तीन सिपाहियों पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। जेल में बंद दो सिपाहियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल हो गया है। वहीं, फरार एक सिपाही के घर की कुर्की हो गई है। फरार एसआई के घर की भी कुर्की की तैयारी है। अफसरों का कहना है कि एसआई और सिपाही ने खुद को कानून के हवाले नहीं किया तो दोनों पर इनाम घोषित होगा।  मामला कानपुर का है। 
विज्ञापन

भौतींखेड़ा के लखन और समीर को तत्कालीन आरपीएफ चौकी प्रभारी विधु त्यागी ने आठ अगस्त 2015 को लोहा चोरी के आरोप में उठाया था। आरोप है कि समीर को रुपये लेकर पुलिसकर्मियों ने छोड़ दिया था लेकिन लखन का आज तक कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों के अनुसार चौकी में पिटाई से लखन की मौत हो गई थी तो पुलिस वालों ने उसका शव गायब कर दिया। इस मामले में सचेंडी थाने में चौकी प्रभारी विधु त्यागी, सिपाही राजीव पाठक, रफीक और विनोद के खिलाफ अपहरण और हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। गिरफ्तारी और सरेंडर न होने पर सबके खिलाफ गैर जमानती वारंट और कोर्ट से कुर्की का नोटिस जारी हुआ था। फिर सिपाही रफीक और राजीव पाठक ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। तब से दोनों जेल में हैं, जबकि चौकी प्रभारी और सिपाही विनोद फरार हैं। सीओ सदर ब्रहम सिंह ने बताया कि जेल में बंद आरपीएफ सिपाहियों ने जुर्म कबूल कर लिया है। दोनों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है। सिपाही विनोद के मेजा इलाहाबाद स्थित घर पर कुर्की की कार्रवाई हो गई है। जल्द ही चौकी प्रभारी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed