{"_id":"586a6cbc4f1c1b4d56158686","slug":"police-encounter-in-farrukhabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनकाउंटर कर पुलिस फरार, रोते-बिलखते रहे मृतक के बच्चे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनकाउंटर कर पुलिस फरार, रोते-बिलखते रहे मृतक के बच्चे
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 02 Jan 2017 09:28 PM IST
सार
कानपुर देहात की पुलिस ने किस्मत को गोली मारी, मौत
अज्ञात पुलिस एवं सादा कपड़ों में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा
मृतक पर दर्जन भर से अधिक मुकदमे हत्या व गोली मारने के थे दर्ज
एसपी ने निष्पक्ष विवेचना के लिए कमालगंज थाने को सौंपी
कहा, निष्पक्ष होगी कार्रवाई, कोई भी पक्षपात नहीं होगा
विज्ञापन
डेमो
विस्तार
फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज के गांव भड़ौसा में दबिश देने आई कानपुर देहात क्राइमब्रांच की पुलिस ने किस्मत को गोली मार दी। गंभीर अवस्था में किस्मत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। किस्मत के भाई ने अपने भाई की हत्या का मामला दर्ज कराया है। किस्मत के ऊपर एक दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं के मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि एक मुकदमा किस्मत के खिलाफ कानपुर देहात में भी दर्ज था।
कमालगंज थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में न्यामत नगर भड़ौसा के रहने वाले इरफान का कहना है कि उसका भाई किस्मत (35) सोमवार दोपहर 3.30 बजे घर के बाहर नीम के पास खड़ा था। इसी दौरान सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी, जिस पर यूपी74 लिखा था से दो लोग पुलिस की वर्दी और पांच व्यक्ति सादा कपड़ों में यहां आए और उन्होंने उसके भाई का नाम पूछने के बाद सिविल कपड़ों में एक व्यक्ति ने अपनी रिवाल्वर से किस्मत को गोली मार दी। गंभीर अवस्था में किस्मत को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Trending Videos
कानपुर देहात की क्राइम ब्रांच पुलिस गई थी पकड़ने, कर दिया एनकाउंटर
डेमो
इससे पहले घटना की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर आलोक सिंह दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे और उन्होंने पीड़ित को दोषी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। एसपी सुभाष सिंह बघेल का कहना है कि जांच में प्रकाश में आया है कि कानपुर देहात की क्राइम ब्रांच पुलिस उसे पकड़ने आई थी। छीना-झपटी में किस्मत को गोली लग गई।
इसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस मामले की विवेचना थाना जहानगंज से न कराकर कमालगंज से कराई जाएगी। विवेचना निष्पक्ष रूप से की जाएगी। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ जहानगंज के थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव का कहना है कि उनके थाने में किसी भी जिले की पुलिस ने आमद नहीं कराई है और न ही उन्हें दबिश देने की सूचना दी है। उनका कहना है कि दर्जन भर मुकदमे किस्मत के ऊपर दर्ज हैं।