फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police catched cattle loaded truck

कटने जा रहे थे ये 14 जानवर, ट्रक ड्राइवर के बयानों ने उड़ाये सबके होश

Thu, 13 Apr 2017 12:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 13 Apr 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
police catched cattle loaded truck
पुलिस ने मवेशी लोडेड ट्रक को पकड़ लिया
‘डायल 100’ कानपुर पुलिस ने चकेरी में मंगलवार सुबह 12 भैंस और 2 भैंसों से भरी डीसीएम पकड़ी।  पुलिस ने ड्राइवर समेत तीन लोगों पर पशु क्रूरता निर्वाण अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया। साथ ही मवेशी और डीसीएम को कब्जे में ले लिया। ड्राइवर ओमप्रकाश ने चौकी इंचार्ज के सामने हमेशा चकेरी के चेकिंग प्वाइंट से मवेशी लदी गाड़ियां निकालने में पांच सौ देकर निकलने की बात कही। बोला क‌ि पहली बार पक़ड़ा गया हूं।  इस पर पुलिस का पारा चढ़ गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी चकेरी में मवेशी लदा ट्रक पलटने का मामला सामने आया था। इसमें कई की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


इलाहाबाद रोड से रामादेवी की ओर आ रहे डीसीएम को जाजमऊ रामादेवी फ्लाईओवर के नीचे खड़ा कराया गया। कई घंटे बाद उन्हें नीचे उतारा गया। सफीपुर निवासी ड्राइवर ओमप्रकाश, क्लीनर राजन ने बताया कि डीसीएम जूही नहारियां निवासी शकील की है। एजेंट रिजवान ने उन्नाव के स्लाटर हाउस में पहुंचाने के लिए लोड कराया था। उनके पास संबंधित कोई कागज नहीं है। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोग मामले को निपटाने की जुगत में जुट गए।  रामादेवी चौकी प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में तीन लोगों पर पशु क्रूरता निर्वाण अधिनियम का मुकदमा दर्ज हुआ है। ट्रक मालिक और सप्लायर  से मिले कागजों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed