फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police arrested vicious cyber criminal

फेसबुक पर लड़कियों की अश्लील फोटो टैग करने के बाद करता था ब्लैकमेल

Sat, 18 Mar 2017 10:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 18 Mar 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
police arrested vicious cyber criminal
डेमो पिक
फेसबुक पर लगी लड़कियों की डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) से चेहरा काटकर पोर्न स्टार की अश्लील तस्वीरों में एडिट करने वाला शातिर बदमाश आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। लड़के का नाम राजा मूल निवासी मुंबई बताया जा रहा है लेकिन अभी तक उसके असली नाम का पता नहीं चल पाया है। बदमाश लड़का अपनी फर्जी फेसबुक आईडी से भोली भाली लड़कियों के एफबी वॉल पर उनकी अश्लील फोटो टैग कर देता था इसके बाद उन्हें और उनके घरवालों को खूब परेशान करता था। इस साइबर क्रिमिनल को पकड़ने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिर सफलता हाथ लग ही गई।   
विज्ञापन

 

यूपी के फतेहपुर जिले में रहने एक लड़की के पिता के आरोप पर पुलिस ने जैद खान निवासी सादीपुर और फरहीन उर्फ राजा के खिलाफ आईटीएक्ट में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की थी। राजा को मुंबई का रहने वाला बताया जा रहा है। लिखापढ़ी में उसका पता अज्ञात दर्ज है। पुलिस को एक संदिग्ध मोबाइल नंबर भी शिकायती पत्र में मिला था।

विज्ञापन

 

पीड़ित लड़की का आरोप है कि फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर आरोपी दोनों लड़कों ने उसे जोड़ा था। उसकी फोटो से चेहरा काटकर दूसरी अश्लील तस्वीरों के साथ जोड़ने के बाद फेसबुक पर अपलोड कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने और बदनाम कर देने की धमकी दी थी। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। मामले की जांच करने के लिए ट्रेनी सीओ संदीप वर्मा ने शुक्रवार को इस नंबर पर कॉल की। आरोपी ने सीओ समेत पूरे महकमे को धमकी दी कि उसे डीजीपी तक गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने उसके ही फेसबुक पर दूसरी लड़कियां दोस्त के सहारे उस तक पहुंची। एक लड़की से पुलिस ने आरोपी को मिलने के लिए कॉल कराई। इसी चक्कर में आरोपी फंस गया। सीओ फोर्स के साथ पकड़ने पहुंचे। वहां पुलिस की गाड़ी देखकर कार में सवार आरोपी साथी संग भाग निकला। काफी पीछा करने के बाद आरोपी पकड़ा जा सका। आरोपी मुंबई का बताया जा रहा है। अभी उसके असली नाम की तस्दीक नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed