फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   passenger kidnap in train

ट्रेन में यात्री का अपहरण, रेल मंत्री को ट्वीट से मचा हड़कंप  

Sat, 20 May 2017 08:22 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 20 May 2017 08:22 AM IST
विज्ञापन
passenger kidnap in train
डेमो पिक
शुक्रवार को उस समय रेलवे और पुलिस प्रशासन हिल गया जब एक्सप्रेस में सवार एक यात्री ने खुद के अपहरण की सूचना देकर रेलमंत्री को ट्वीट कर दिया। यात्री के ट्वीट से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन ट्रेन को इटावा स्टेशन पर रोका गया। जीआरपी और आरपीएफ ने ट्रेन की तलाशी ली तो एक एसी कोच के टॉयलेट में यात्री बंद मिला। जीआरपी कर्मियों ने किसी तरह दरवाजे को खोलकर यात्री को बाहर निकाला। । इस दौरान ट्रेन करीब 27 मिनट तक खड़ी रही। 
विज्ञापन


हरियाणा के जिला मेवात निवासी प्रीतम छेतरी पुत्र गंगाराम छेतरी नई दिल्ली स्टेशन से जनरल का टिकट लेकर 15602 डाउन नई दिल्ली सिल्चर एक्सप्रेस के एसी कोच में सवार हो गया। जब ट्रेन के टीटीई ने उससे टिकट मांगा तो वह भागकर कोच के टायलेट में घुस गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। जब टीटीई ने अगले स्टेशन पर फोर्स बुलाने की धमकी दी तो वह मौका पाकर ट्रेन के दूसरे ऐसी कोच के टायलेट में घुस गया।

विज्ञापन


दरवाजा अंदर से बंद करने के बाद यात्री ने अपने मोबाइल फोन से रेल मंत्री को ट्विट किया कि उसको कुछ लोगों ने ट्रेन के टायलेट में बंद कर लिया है और अपहरण कर कहीं ले जा रहे हैं। इस पर टूंडला कंट्रोल ने ट्रेन को इटावा स्टेशन पर रोककर तलाशी लेेने के निर्देश जीआरपी और आरपीएफ को दिए। ट्रेन सुबह 8 बजे इटावा स्टेशन पर पहुंची तो जीआरपी व आरपीएफ जवानों ने ट्रेन को घेर लिया और तलाशी शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद जब यात्री नहीं मिला तो उसके मोबाइल नंबर पर कॉल कर घंटी बजाते हुए ट्रेन के टायलेट चेक किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर उसे ए-1 एसी कोच में बंद पाया गया। पुलिस कर्मियों ने उससे गेट खोलने को कहा तो उसने मना कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से जीआरपी कर्मियों ने टायलेट का गेट खुलवाया और जबरन यात्री को टायलेट से बाहर निकालकर थाने ले आए। इसके बाद ट्रेन को 8 बजकर 27 मिनट पर आगे के लिए रवाना कर दिया। इस मामले पर जीआरपी प्रभारी यशपाल यादव ने बताया कि अपहरण की झूठी सूचना देने वाला उक्त यात्री मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसे आरपीएफ को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed