फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   one crore liquor recovered four arrested

किस ‘रईस’ ने मंगाई 1 करोड़ की शराब

Sun, 05 Mar 2017 09:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 05 Mar 2017 09:01 AM IST
विज्ञापन
one crore liquor recovered four arrested
डेमो पिक
होली के जश्न के लिए किस ‘रईस’ ने एक करोड़ की शराब मंगाई ये सवाल पुलिस के लिए चुनौती बन चुका है। ट्रकों से बरामद हजारों पेटी शराब आखिर कहां जा रही थी इसका जवाब किसी के पास नहीं है। मामला यूपी के इटावा जिले का है। 
विज्ञापन

इटावा चौबिया व बलरई थाना पुलिस ने अलग-अलग दो स्थानों पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। शराब की खेप ट्रकों से हरियाणा से लाई जा रही थी। बरामद शराब की कीमत करीब एक करोड़ बताई जा रही है। चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनके छह साथी चकमा देकर भाग निकले। शराब होली पर बिक्री के लिए लाई जा रही थी। 
विज्ञापन


सर्विलांस पर सटीक लोकेशन मिली 
कानपुर क्राइम ब्रांच को हरियाणा से अवैध शराब तस्करी की सूचना मिल रही थी। क्राइम ब्रांच प्रभारी सुनील कुमार को सर्विलांस पर सटीक लोकेशन मिलने पर उन्होंने चौबिया थाना पुलिस को अलर्ट किया।  चौबिया एसओ विनोद कुमार यादव ने टीम के  साथ सरसई नावर मोड़ के पास नाकेबंदी की। यहां ट्रक आते दिखाई दिए। ट्रक चालकों ने भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर ट्रकों को रोक लिया। दोनों ट्रकों की तलाशी में 2250 पेटी शराब बरामद हुई। आबकारी टीम को मौके पर बुलाया गया। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी मात्रा में अवैध शराब की बरामदगी
पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब की बरामदगी की गई है। पकडे़ लोगों के पास से छह मोबाइल के अलावा 15 हजार नकदी, (जिसमें पांच-पांच सौ के तीन पुराने नोट भी हैं) बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम पवन जाट पुत्र साहब सिंह , दिनेश कुमार पुत्र सत्यपाल सिंह धर्मपाल पुत्र राम किशन व विलास राम पुत्र लखी राम निवासी सीसाना थाना खरकोडा सोनीपत बताए हैं। 

पुलिस को देखते ही वो भाग निकले
थानाक्षेत्र के महामई के पास सड़क किनारे खेत के पास ट्रक व एक कार में अवैध शराब की लोडिंग व अनलोडिंग की जा रही थी। सूचना पर बलरई थानाध्यक्ष फहीम अख्तर ने छापा मारा। पुलिस को देखते ही लोंडिग व अनलाेंडिग करने वाले भाग निकले। पुलिस ने खेत में छिपाकर रखी 674 पेटी शराब बरामद हुई। इस पर फॉर सेल उत्तराखंड व चंडीगढ़ लिखा था। शराब नैना ब्रांड की थी। पुलिस ने ट्रक के अलावा मारुति कार को कब्जे में ले लिया। पकड़ी शराब की कीमत 24 लाख बताई गई है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि शराब की खेप किसने मंगाई है। एसएसपी शिव हरी मीना ने पुलिस टीमों को बधाई दी है।


आरोपी बोले, उन्हें नहीं पता किसने मंगाई शराब
एएसपी राम किशन यादव ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत करीब एक करोड़ है। पुलिस सटीक जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। पूछताछ में पकडे़ गए लोगों ने बताया कि उन्हें केवल फोन पर पहुंचने के लिए कहा जाता है। शराब कौन मंगा रहा है इसकी जानकारी नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed