फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   oldman killed in orai

मंगोड़ी खिलाने के बहाने पूर्व प्रधान ने घर बुलाया और किसान को पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 17 Jan 2017 11:39 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 17 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
oldman killed in orai
कोंच जालौन में हुई वृद्ध की हत्या, घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मकर संक्रांति पर मंगोड़ी खिलाने के बहाने वृद्ध को घर बुलाकर सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव गांव के बाहर तालाब किनारे फेंक दिया गया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर शव भी बरामद कर लिया है। इस दौरान मृतक के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ पूर्व प्रधान के घर पर तोड़फोड़ की। उसका ट्रैक्टर उठा ले गए। बवाल की आशंका पर मृतक एवं आरोपी के घर पर फोर्स तैनात कर दी है। 
विज्ञापन

कोंच जालौन के एट थाना क्षेत्र के जमरोही कला निवासी भगवानदास (60) को 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर मंगोड़ी खिलाने के लिए के शाम करीब सात बजे पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह ने घर बुलाया। देर शाम तक भगवानदास के नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। भगवानदास के बेटे लखपत का आरोप है कि वह देर शाम पूर्व प्रधान के घर पहुंचा तो उसने उसके पिता के लौट जाने की बात कही। अगले दिन वह दोबारा पूर्व प्रधान के घर पहु्ंचा तो वहां ताला बंद मिला। 
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह के परिवार सहित गायब होने पर उसे शक हुआ और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज खोजबीन शुरू की। मंगलवार को ज्ञान सिंह कोई सामान लेने घर पहुंचा। इस दौरान पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि ज्ञान सिंह ने प्रधान के कार्यकाल (वर्ष 2010 से 2015 तक) में भगवानदास के नाम पर गांव के तालाब का पट्टा कर दिया था। इसमें भगवान दास ने मछली पालन किया था। इससे हुई आमदनी को पूर्व प्रधान को नहीं दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। इसी रंजिश में 15 जनवरी की रात पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह, उसके बेटे शिवकुमार, रामकुमार व साथी मानवेंद्र व महेंद्र ने मिलकर भगवानदास का सिर कूंच कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गांव के बाहर तालाब किनारे मिट्टी में दबा दिया। पुलिस ने पूर्व प्रधान की निशानदेही पर भगवानदास का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसी दौरान मृतक के परिजनों ने आरोपी के घर धावा बोल दिया और उसका ट्रैक्टर उठा ले गए। इसकी जानकारी मिलने पर एएसपी सभाषचंद्र शाक्य मयफोर्स मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर मृतक एवं आरोपी के घर पर पुलिस तैनात कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed