{"_id":"5e8ea6de8ebc3e769d013647","slug":"old-man-shot-dead-in-land-dispute-in-farrukhabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: भूमि विवाद में वृद्ध की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्रुखाबाद: भूमि विवाद में वृद्ध की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया
Thu, 09 Apr 2020 10:22 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में वृद्ध की गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में बुधवार रात बरामदे में सो रहे वृद्ध की भूमि विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शोर मचाने पर उसके भाई पर फायर करते हुए हमलावर भाग गए। वृद्ध के बेटों ने गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।
शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव कटिया निवासी गंगाराम राजपूत (65) की पत्नी की करीब 20 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। करीब 10 वर्ष पूर्व वह साधु बन गए थे। वह हरिद्वार जाकर रहने लगे थे। 2 वर्ष पूर्व उनकी तबीयत खराब हो गई थी। तब उनके बेटे उन्हें घर बुला लाए थे।
तब से वह घर से कुछ दूरी पर बनी बैठक में रहते थे। बैठक के पास पड़ी जमीन को लेकर गांव के कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा है। बुधवार रात वह बैठक के बरामदे में सो रहे थे। बैठक के पास ही गंगाराम के भाई गंगाचरण व पहलवान के मकान हैं।

Trending Videos
पहलवान की वर्ष 1977 में हत्या कर दी गई थी। पहलवान के बेटे उस मकान में रहते हैं। रात करीब 11:30 बजे दो फायर होने की आवाज सुनकर गंगाचरण जाग गए। उन्होंने शोर मचाया तो हमलावरों ने उन पर भी फायर कर दिया।
इसके बाद हमलावर खेतों की ओर भाग गए। शोर सुन आसपास के लोग भी जाग गए। बरामदे में जाकर देखा तो गंगाराम राजपूत की मौत हो चुकी थी। उनके पेट में गोली लगी थी। गंगाराम के बेटे कृपाल सिंह व नरसिंह ने गांव के ही लोगों पर जमीन की रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है।
सूचना पर थानाध्यक्ष जेएल सोनकर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया, पुलिस ने उनके घर दबिश दी और 5 लोगों को हिरासत में ले लिया। सुबह पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्रा व अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।