{"_id":"e76634c549902ae3e7f1c19a2f385213","slug":"old-man-murder-in-dehat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौत्र ने बाबा को मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पौत्र ने बाबा को मार डाला
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Thu, 19 Mar 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवली में जमीन और पैसे के लालच में एक नाती ने अपने ही चचेरे बाबा की चारपाई में लगने वाले मचवा को सिर में मारकर उनकी हत्या कर दी।
सूचना पर शिवली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। हत्या आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया। घटना के पीछे अविवाहित बाबा की जमीन और पैसा जबरन नाती द्वारा मांगने पर विवाद की बात सामने आ रही है।
शिवली कोतवाली के लोहिया समग्र ग्राम मकरंदपुर बंथा में इंद्रपाल सिंह (72) रहते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। बताया जाता है कि इंद्रपाल सिंह ने अपनी जमीन का कुछ हिस्सा गत मंगलवार को गांव के ही एक व्यक्ति को बैनामा किया था।
इससे उनके भतीजे राम सिंह का लड़का श्याम सिंह खफा था। आरोप है कि इंद्रपाल सिंह के घर के अंदर श्याम सिंह से बुधवार की शाम करीब पांच बजे विवाद हुआ।
थोड़ी देर बाद जब लोग इंद्रपाल सिंह के घर पहुंचे तो पता चला कि उनकी हत्या हो गई है। मौके पर चारपाई का मचवा पड़ा था।
मृतक के दूसरे भतीजे घनश्याम सिंह उनके परिजनों की शिकायत पर घटना की खबर पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी थी। समाचार लिखे जाने तक मामला रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि बाबा इंद्रपाल की हत्या में नाती का नाम सामने सामने आ रहा है।