फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   murdered again in kanpur women magistrate flat

महिला जज के फ्लैट में आज फिर होगा कत्ल 

Thu, 13 Oct 2016 01:32 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 13 Oct 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
murdered again in kanpur women magistrate flat
पति मनु अभिषेक के साथ प्रतिभा गौतम की तस्वीर
महिला जज प्रतिभा सिंह गौतम के फ्लैट में गुरुवार को दूसरा कत्ल होगा। ठीक उसी तरह, जैसे प्रतिभा का कत्ल हुआ। चौंकिए नहीं, दरअसल गुरुवार को फोरेंसिक साइंस लैब लखनऊ के एक्सपर्ट की देख-रेख में क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन होगा। इस प्रक्रिया में महिला जज की कद-काठी और वजन का एक पुतला तैयार किया जाएगा। उस पुतले का गला कसा जाएगा, कलाई काटी जाएंगी फिर दुपट्टे से उसे पंखे से लटकाया जाएगा। तय समय तक लटकाने पर पंखे की दशा का आकलन किया जाएगा। पंखे के परों और उसकी गति पर क्या असर पड़ा, इसकी जांच होगी। क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन  करके साइंटिफिक और इलेक्ट्रानिक (मोबाइल रिकार्ड) सबूत जुटाए जाएंगे। 
विज्ञापन


दुपट्टे की लोड बियरिंग कैपेसिटी (भार सहने की क्षमता) की जांच होगी कि उस पर इस वजन का कोई व्यक्ति लटक सकता है या नहीं। कलाई कटने के निशान में देखा जाएगा कि अपने द्वारा काटने पर कैसे निशान होंगे और कोई दूसरा काटेगा तो कैसे होंगे। जख्मों की गहराई, लंबाई और दिशा से पता चल सकेगा कि किस वस्तु से कलाई काटी गई है। व्यक्ति खुद कलाई काटेगा तो बाहर से अंदर की ओर जख्म बनेगा कोई दूसरा काटेगा तो इसका उल्टा होगा। ब्लेड और चाकू के घाव का अंतर भी इससे साफ हो जाएगा। आरोपी पति ने दरवाजे तोड़कर अंदर दाखिल होने की बात कही है। दरवाजे की कुंडी टूटने की जगह और कोण का पता लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed