फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   murder of a man in hamirpur

हमीरपुर: दिल्ली से ननिहाल आए अधेड़ की हत्या, सिर पर रिश्तेदार ने डंडे से किया प्रहार

Mon, 04 Jan 2021 11:30 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Jan 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
murder of a man in hamirpur
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में ललपुरा थानाक्षेत्र के मोराकांदर परसनी गांव में अपने ननिहाल आए दिल्ली निवासी अधेड़ की रिश्तेदार ने सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी। घटना मौरंग खदान के रास्ते पर होने से आवागमन बंद हो गया। इस कारण बड़ी संख्या में ट्रकों की लाइन लग गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर एएसपी व सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच की। दिल्ली निवासी नकी हैदर (48) पुत्र लतीद हैदर का मौंराकादर परसनी गांव में ननिहाल है। वह बीते सप्ताह यहां के रहने वाले रिश्तेदार रसन पुत्र मेंहदी हसन के यहां आए थे।
विज्ञापन


नकी हैदर की मां के नाम पर गांव में 20 बीघे जमीन है। हुआ यह सोमवार देर शाम पांच बजे वह गांव निवासी रिश्तेदार अब्बास हुसैन के पुत्र लवी के साथ शराब पीने गए थे। इसी बीच ठेके के पास पान की दुकान पर दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर लवी ने नकी पर डंडे से हमला कर दिया। डंडा लकी के सिर में लगा। जिससे वह सड़क में गिर गए और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। बेतवा नदी की टीकापुर मौरंग खदान की सड़क पर हुई घटना से ट्रकों की भी लाइनें लग गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही ललपुरा थानाध्यक्ष दृगविजय सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने बताया लवी मौके से फरार है। शव रास्ते पर पड़े होने से ट्रकों की कतार लग गई। पुलिस ने शव को हटवाकर जाम खुलवाया। अपर पुलिस अधीक्षक एसके सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है।


आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें लगाईं हैं। उन्होंने बताया रसन पुत्र मेंहदी हसन की तहरीर पर लवी पुत्र अब्बास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया नकी दिल्ली के जाकिर नगर के रहने वाले बताए जा रहे है। इस बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed