फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   muder in factory, friend arest

फैक्ट्री में वेल्डर की हत्या

Fri, 20 Nov 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Fri, 20 Nov 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
muder in factory, friend arest
रनियां चौकी क्षेत्र के एक ट्रांसफार्मर के पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में गत बुधवार की देररात एक वेल्डिंग ठेकेदार की उसके ही साथी ने हत्या कर दी। पुलिस ने साथी वेल्डर से पूछताछ की।
विज्ञापन


गोलमोल जवाब देने पर पुलिस ने साथी को हिरासत में ले लिया है। फोरेंसिक टीम ने  मौके पर फिंगर प्रिंट भी लिये हैं। रनियां क्षेत्र के विसायकपुर में एटीजी एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में पलिया, रायबरेली निवासी राजेंद्र (42) पुत्र रामलखन तीन माह से वेल्डिंग ठेकेदार का काम कर रहा था।
विज्ञापन


फैक्ट्री में ट्रांसफार्मर का बाक्स वेल्डिंग करके बनाया जाता है। बुधवार को राजेंद्र व उसका साथी विनोद अपनी पत्नी के साथ रायबरेली से वापस आए थे।

देरशाम राजेंद्र और विनोद फैक्ट्री पहुंचे। फैक्ट्री मालिक के बेटे अतुल से चाबी यह कहकर के ले गए कि दोनों रात में वेल्डिंग का कार्य करेंगे। बताया गया है कि रात में काम करने के दौरान राजेंद्र और विनोद में किसी बात पर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद में ही विनोद ने राजेंद्र पर लोहे की राड से हमला कर दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। विनोद ने फैक्ट्री मालिक केके कपूर को गुरुवार की सुबह यह सूचना दी कि फैक्ट्री के बाहर एक्सीडेंट से राजेंद्र की मौत हो गई। मालिक केेके कपूर ने पुलिस को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी दी।

फैक्ट्री के अंदर सिर्फ विनोद और राजेंद्र ही थे। पुलिस को विनोद पर शक हो गया। विनोद के हाथों और पैर में खून लगा हुआ था।

पुलिस ने मौके पर ही विनोद से कड़ाई से पूछताछ की। विनोद पुलिस पूरे मामले जानकारी देने में गुमराह करने लगा। विनोद की गोलमोल बातों से पुलिस ने उसके हत्या में शामिल होने की बात भांप ली।


अकबरपुर एसओ अखिलेश यादव ने बताया कि युवक से पूछतांछ की जा रही है। इस मामले विनोद के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed