डीएम को फोन लगाकर सिपाही की विधवा बोली -'मां और उसके प्रेमी ने मुझे बेच डाला', उसके बाद हुआ ये सब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई जिले में मां द्वारा विधवा बेटी को 50 में बेचे जाने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक ओर पीड़ित लड़की जिस शख्स पर खरीदने का आरोप लगा रही है उस आरोपी ने एक अलग ही कहानी पुलिस को साक्ष्यों के साथ सुना दी है। हालांकि पुलिस ने बंधक बनाकर रखे जाने, मारपीट करने, जालसाजी, दुष्कर्म किए जाने की धाराएं लगाकर मामला दर्ज कर लिया है।
हरदोई/कछौना शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत महेंद्रनगर निवासी एक महिला ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर अपनी विधवा पुत्री को 50 हजार रुपए में बेच दिया। गुरुवार को किसी तरह उसकी बेटी ने मोबाइल पर डीएम पुलकित खरे को मां द्वारा बेचे जाने और खरीददार द्वारा बंधक बनाकर रखे जाने की सूचना दी। डीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम और सीओ संडीला को मौके पर भेजा। मौके से युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया। खरीददार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। युवती की तहरीर पर मां समेत सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मध्यप्रदेश पुलिस में सिपाही था मोनिका का पति
हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के महेंद्रनगर निवासी मोनिका (काल्पनिक नाम) की शादी 2010 में उन्नाव के सुरेश के साथ हुई थी। मोनिका का पति मध्यप्रदेश पुलिस में सिपाही था और साल 2017 में उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद मोनिका अपने मायके में रहने लगी। मोनिका का आरोप है कि फरवरी 2018 में उसकी मां ने अपने प्रेमी अवधेश पांडेय निवासी शेखवापुर के साथ मिलकर उसे कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम बेरुआ निवासी सुखवीर यादव के हाथ 50 हजार रुपए में बेच दिया। तब से वह सुखवीर यादव के पास ही बंधक थी।
गुरुवार को उसने डीएम पुलकित खरे को फोन कर जानकारी दी कि मां ने 50 हजार रुपए में बेच दिया है और उसे बंधक बनाकर रखा गया है। डीएम ने एसडीएम संडीला उदयभान और सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर को बेरुआ भेजा। बेरुआ में सुखवीर यादव सहित मोनिका को बरामद कर लिया गया। कछौना के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि मोनिका की तहरीर पर मां, उसके प्रेमी अवधेश पांडेय, सुखवीर यादव, उसके पिता बाबूराम यादव, भाई रामनरेश यादव के अलावा करीबी रिश्तेदार ओदरा खजुरिया निवासी श्रीपाल यादव और रामपाल यादव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बंधक बनाकर रखे जाने, जालसाजी किए, दुष्कर्म किए जाने, मारपीट किए जाने की धाराएं लगाई गई हैं। उधर दूसरी ओर आरोपी का कहना है कि उसने 50 हजार रुपए मोनिका की मां को दिए थे, लेकिन मोनिका सहमति से कोर्ट मैरिज के बाद उसके साथ आई थी। उसने कहा कि मोनिका का प्रेम संबंध अवधेश पांडेय के एक करीबी रिश्तेदार से है और इसी के चलते वह उसको छोडना चाहती है।