{"_id":"6123e4b00947c1109166e59c","slug":"molesting-with-girl-in-banda-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: बहन के साथ छेड़खानी के विरोध में शोहदों ने भाई को पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बांदा: बहन के साथ छेड़खानी के विरोध में शोहदों ने भाई को पीटा, वीडियो वायरल
Mon, 23 Aug 2021 11:41 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:41 PM IST
सार
मेले में भारी भीड़ होने के बावजूद वहां एक भी सिपाही नहीं था। लगभग आधे घण्टे तक चले हंगामे के बाद आरोपी शोहदे भाग निकले। मामले का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
मारपीट का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी में बांदा जिले के नवाब टैंक में कजली मेला के दौरान बहन को छेड़ने का विरोध करने पर शोहदों ने भाई को बेल्ट और घूंसों से मारा। इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। शोहदे युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटते रहे, लेकिन कोई भी बचाने नहीं पहुंचा।
छेड़छाड़ की शिकार युवती शहर के अतर्रा चुंगी की है। मेले में भारी भीड़ होने के बावजूद वहां एक भी सिपाही नहीं था। लगभग आधे घण्टे तक चले हंगामे के बाद आरोपी शोहदे भाग निकले। मामले का वीडियो भी सामने आया है। सूचना पाकर संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक दबंग मारपीट कर फरार हो गए।