फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MNREGA scam CBI raids

मनरेगा घोटाले में सीबीआई छापा

Thu, 12 Mar 2015 02:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 12 Mar 2015 02:43 AM IST
विज्ञापन
MNREGA scam CBI raids
महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार योजना (मनरेगा) में हुए घोटाले के संबंध में सीबीआई ने बुधवार को छापा मारकर विकास खंड क्षेत्र के छह ग्रामसभाओं का ब्योरा खंगाला। ब्लाक कार्यालय में सीबीआई को इससे संबंधित दस्तावेज नहीं मिले। इससे माना जा रहा है कि विकास खंड में लाखों का गोलमाल हुआ।
विज्ञापन


विकास खंड अधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि सीबीआई अधिकारियों ने पूरी योजना के अभिलेखों को बारीक से जांचा। इस दौरान ब्लाक के रहीमपुर विसधन, मनावा, शाहपुर दुल्लू, गढेवा, सिहुरा दाराशिकोह और मैदों गांवों के वर्ष 2008 से 2010 के बीच मनरेगा योजना में खर्च की गई धनराशि के कोई अभिलेख नहीं मिल सके।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जांच अधिकारियों ने ब्लाक कर्मियों से भी इन कागजात के संबंध में पूछताछ की लेकिन मनरेगा कार्यों और खर्च के कोई पुख्ता दस्तावेज नहीं मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो उक्त ग्राम सभाओं में से दो के ग्राम विकास अधिकारियों की मौत हो चुकी है। उनके साथ ही तमाम फाइलें भी दफन हो चुकी हैं। इसलिए पूरे खर्च का ब्योरा मिला संभव नहीं है। अब शेष सभी ग्रामसभाओं के सचिवों से जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed