फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   missing from historic temple sculptures were prized

जानें कैसे इस ऐतिहासिक मंदिर से गायब हुईं बेशकीमती मूर्तियां

Sat, 24 Dec 2016 07:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 24 Dec 2016 07:51 AM IST
विज्ञापन
missing from historic temple sculptures were prized
फतेहपुर में ऐतिहासिक मंदिर के बाहर लगी भक्तों की भीड़ - फोटो : सीपी सिंह
यूपी के फतेहपुर जिले में बने ऐतिहासिक राधा कृष्ण मंदिर से बेशकीमती मूर्तियां शुक्रवार सुबह कहीं गायब हो गईं। मूर्तियां न होने से भक्तों में आक्रोश फैल गया। हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराने के लिए पूरे इलाके में पुलिस लगाई गई है। मूर्तियों की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। करीब डेढ़ सौ साल पहले बसंत पंचमी के दिन राधा-कृष्ण की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी।  दोनों अष्टधातु की मूर्तियां 20-20 किलो की थीं। 
विज्ञापन

 

शुक्रवार की सुबह फतेहपुर जहानाबाद थाना क्षेत्र के अमोली बुढ़वा गांव में बने राधा कृष्ण मंदिर से राधा-कृष्ण की डेढ़ सौ साल पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां गायब होने से भक्तों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंचे सीओ ने पहुंचकर लोगों को जल्द खुलासे का भरोसा दिया है।

विज्ञापन

 

मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा जमींदार वृंदावन गुप्ता ने कराई थी उनके नाती कानपुर नयागंज में सराफा का कारोबार करने वाले मोहन गुप्ता ने बताया कि इस साल बसंत में प्राण प्रतिष्ठा के 149 वर्ष पूरे होने हैं। दोनों मूर्तियां 20-20 किलो की थी। चोर चांदी का मुकुट सोने का पानी लगी चांदी की बांसुरी, राधा की नथनी, 5 ग्राम सोना भी उठा ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

पुजारी राज विशंभर मिश्रा ने बताया कि वह रात में 8:00 बजे ताला बंद कर बुढ़वा गांव में अपने घर चले गए थे। सुबह 9:30 बजे आए तो बाहर से कुंडी बंद थी। ताला कहीं नहीं मिला। जमीन पर बुरादा पड़ा होने की वजह से माना जा रहा है कि चोरों ने ताला काटकर वारदात को अंजाम दिया है सूचना मिलते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उन्होंने नाराजगी जताई। मंदिर बीच गांव में स्थित है। जहानाबाद सीओ आर के वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस तफ्तीश में जुट गई है जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed