फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with woman in mahoba, case filed against accused

महोबा: पशुबाड़े गई महिला से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर दी धमकी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 25 Dec 2019 08:37 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Dec 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
misdeed with woman in mahoba, case filed against accused
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
महोबा जिले में श्रीनगर थाने के एक गांव में दो माह पहले पशुबाड़े गई महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना का वीडियो बनाने और किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी से दहशतजदा पीड़िता ने दो माह तक बात किसी को नहीं बताई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


श्रीनगर के एक गांव निवासी 50 वर्षीय महिला 13 अक्तूबर की शाम अपने पशुबाड़े गई थी, तभी मौका पाकर दबंग युवक पशुबाड़े में घुस गया और महिला से दुष्कर्म किया। मोबाइल फोन से आरोपी ने घटना का वीडियो बनाया।
विज्ञापन
Trending Videos

इसके बाद किसी से कुछ बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। दहशतजदा पीड़िता ने घर पहुंच किसी को कुछ नहीं बताया। आरोपी द्वारा दोबारा परेशान किए जाने पर पीड़िता ने मंगलवार की शाम परिजनों को पूरी घटना बताई।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आशाराम के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सरोज का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखी गई है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed