{"_id":"5eb0f09a8ebc3ea821497304","slug":"misdeed-with-teenager-in-chitrakoot-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: महुआ बीनने गई किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस गिरफ्त में आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चित्रकूट: महुआ बीनने गई किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस गिरफ्त में आरोपी
Tue, 05 May 2020 10:23 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 05 May 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट जिले में एक गांव के बाहर महुआ बीनने गई एक किशोरी से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। इसी बीच गांव के कुछ अन्य लोगों के आने पर आरोपी किशोरी को धमकी देता हुआ भाग निकला। पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने किशोरी को मेडीकल परीक्षण के लिए भेजा है।
थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने बताया कि सोमवार सुबह वह गांव के बाहर लगे महुआ के पेड़ के पास महुआ बीनने गई थी। इसी बीच गांव का ही अनयन कुमार पुत्र असलम आया और अकेली देखकर उसे पकड़कर खेत में ले गया। इसके बाद धमकी देते हुए दुष्कर्म किया।
इसी बीच गांव के कुछ अन्य लोगों को आता देख किसी से बताने पर पिटाई करने की धमकी देता हुआ भाग निकला। घटना के बाद घर लौटी किशोरी ने परिजनों को मामले की पूरी जानकारी दी। दोपहर को पीड़िता के परिजनों ने गांव के आरोपी के परिजनों को उलाहना दिया।
विज्ञापन
मौके पर सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी पहुंची। काफी देर तक गांव में दोनों पक्ष के बीच वाद विवाद होता रहा। थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडीकल परीक्षण के लिए भेजा है। देर शाम को पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।