{"_id":"61004ca50bb4204374055f81","slug":"misdeed-with-ninth-class-girl-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नौवीं की छात्रा से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, बंद फैक्टरी में बंधक बनाकर की दरिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर: नौवीं की छात्रा से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, बंद फैक्टरी में बंधक बनाकर की दरिंदगी
Tue, 27 Jul 2021 11:50 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:50 PM IST
सार
चकेरी इंस्पेक्टर अमित तोमर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में चकेरी निवासी कक्षा नौ की छात्रा ने रिश्तेदार युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने चकेरी पुलिस को बताया कि छह जुलाई की सुबह बेटी घर से श्याम नगर स्थित स्कूल कॉपियां चेक कराने के लिए गई थी।
तभी बेटी को रास्ते में उनके गांव मूसानगर कानपुर देहात निवासी रिश्तेदार का बेटा इम्तियाज मिला। जिसने बेटी से कहा कि उसके दादा के गांव से घर आते वक्त रास्ते में एक्सीडेंट हो गया है। वह उसे दादा के पास ले जाने के लिए आया है।
इम्तियाज की बातों का विश्वास कर बेटी उसकी बाइक पर बैठ गई। इसके बाद आरोपी उसे उन्नाव ले गया। जहां एक बंद फैक्टरी में बेटी को बंधक बनाकर चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा घर पहुंची और गुमसुम रहने लगी थी।
विज्ञापन
काफी जोर देने पर उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता ने चकेरी थाने में मामले की शिकायत की। चकेरी इंस्पेक्टर अमित तोमर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।