फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with ninth class girl student

कानपुर: नौवीं की छात्रा से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, बंद फैक्टरी में बंधक बनाकर की दरिंदगी

Tue, 27 Jul 2021 11:50 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 27 Jul 2021 11:50 PM IST
सार

चकेरी इंस्पेक्टर अमित तोमर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
misdeed with ninth class girl student
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकेरी निवासी कक्षा नौ की छात्रा ने रिश्तेदार युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने चकेरी पुलिस को बताया कि छह जुलाई की सुबह बेटी घर से श्याम नगर स्थित स्कूल कॉपियां चेक कराने के लिए गई थी।
विज्ञापन


तभी बेटी को रास्ते में उनके गांव मूसानगर कानपुर देहात निवासी रिश्तेदार का बेटा इम्तियाज मिला। जिसने बेटी से कहा कि उसके दादा के गांव से घर आते वक्त रास्ते में एक्सीडेंट हो गया है। वह उसे दादा के पास ले जाने के लिए आया है।
विज्ञापन


इम्तियाज की बातों का विश्वास कर बेटी उसकी बाइक पर बैठ गई। इसके बाद आरोपी उसे उन्नाव ले गया। जहां एक बंद फैक्टरी में बेटी को बंधक बनाकर चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा घर पहुंची और गुमसुम रहने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी जोर देने पर उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता ने चकेरी थाने में मामले की शिकायत की। चकेरी इंस्पेक्टर अमित तोमर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed