फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with innocent girl in Fatehpur, crime news

फतेहपुर में हैवानियत की हदें पार: मासूम के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत बिगड़ी, भर्ती

Sun, 10 Oct 2021 10:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Oct 2021 10:06 PM IST
सार

फतेहपुर जिले में बच्ची संग दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
misdeed with innocent girl in Fatehpur, crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर में एक नाबालिग ने चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत अधिक खून बहने से बिगड़ गई। रविवार को परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। वारदात गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां चार साल की बच्ची आठ अक्तूबर की शाम घर के पास सजे दुर्गा पंडाल के पास खेल रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान कक्षा आठ में पढ़ने वाला करीब 13 साल का एक लड़का बच्ची के पास पहुंचा। वह बच्ची को बहला-फुसलाकर घर के पीछे हाते में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर आरोपी भाग निकला। बच्ची किसी तरह से घर पहुंची। इधर अधिक खून बहने से बच्ची की हालत बिगड़ती देख मां ने पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तो उसने पड़ोसी में रहने वाले लड़के के बारे में जानकारी दी। परिजन बच्ची को लेकर शनिवार को एक नर्सिंग होम पहुंचे। जहां डॉक्टर ने पुलिस कार्रवाई और जिला महिला अस्पताल लेकर जाने की सलाह दी। मां ने रविवार सुबह पुलिस को तहरीर दी।

इसके बाद पुलिस हरकत में आई और बच्ची को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत में सुधार आया। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed