{"_id":"5c3cb137bdec2273314f28b7","slug":"misdeed-with-girl-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच के लिए गई किशाेरी को दरिंदाें ने पहले नशीला पदार्थ सुंघाया और फिर..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच के लिए गई किशाेरी को दरिंदाें ने पहले नशीला पदार्थ सुंघाया और फिर..
Mon, 14 Jan 2019 09:27 PM IST
gaurav gaurav
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: gaurav gaurav
Updated Mon, 14 Jan 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
औरैया जिले के फफूंद में शौच को गई नाबालिग किशोरी के साथ युवक ने बेहोश कर उसे अपने दोस्त के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर किशोरी के परिवारीजनों ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर न्याय का आश्वासन दिया।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी नाबालिग भांजी छह जनवरी की रात शौच के लिए खेतों में गई थी। वहां झाड़ियों में छिपे चिंटू यादव पुत्र रामप्रकाश यादव ने भांजी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद चिंटू उसे अपने दोस्त पप्पू यादव पुत्र मुंशी दयाल ने बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। होश में आने पर जब भांजी ने विरोध किया तो आरोपी उसे कमरे में ही बंदकर बाहर से ताला लगाकर भाग निकला। परेशान परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
अगले दिन गांव के शिव महेंद्र प्रताप व संतोष कुमार ने बताया कि भांजी को चिंटू ने कमरे में बंद कर दिया है। जिस पर वह और मां वहां पहुंचे और कमरे का ताला तोड़कर अंदर गए तो भांजी भयभीत अवस्था में थी। उसने रोते हुए घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने थाने आकर पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी और भगा दिया। पीड़ित ने बताया कि थाने में सुनवाई न होने पर उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।