फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with 8 years old girl in jalaun

यूपी: आठ वर्षीय बच्ची का अर्धनग्न शव खेत में मिला, एक दिन पहले घर से गायब हो गई थी मासूम

Sun, 09 Jun 2019 02:43 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Jun 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
misdeed with 8 years old girl in jalaun
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जालौन जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां कुठौंद थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम बच्ची का अर्धनग्न शव खेत में पड़ा मिला। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


यह घटना जनपद जालौन के कुठौद थानान्तर्गत एक गांव की है। यहां खेल में बच्ची का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची के गले में उसी के सलवार से फंदा लगा हुआ था। जिस कारण मामला संदिग्ध लगा रहा है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची की रेप के बाद हत्या की गई है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों के मुताबिक बच्ची शनिवार शाम से लापता थी। जिसकी खोजबीन की जा रही थी। 

मालूम हो कि अभी हाल ही में हमीरपुर जिले के कुरारा थानान्तर्गत एक गांव में 10 वर्षीय बच्ची का शमशान घाट में अर्धनग्न अवस्था में शव मिला था। अब बुंदेलखंड में झांसी मंडल के जनपद जालौन में 8 वर्षीय बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed