फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   minister vk Singh said sp congress alliance with public deception

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह बोले, ‘सपा-कांग्रेस गठबंधन जनता के साथ धोखा’

Wed, 01 Feb 2017 01:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 01 Feb 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
minister vk Singh said sp congress alliance with public deception
जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह - फोटो : अमर उजाला
इटावा में भारतीय जनता पार्टी की नामांकन सभा में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि परिवारवाद ने प्रदेश को काफी नुकसान पहुंचाया है। प्रदेश के विकास के लिए अब परिवारवाद का खात्मा और भाजपा का सत्ता में आना जरूरी है। पूर्व जनरल वीके सिंह ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में सर्व समाज के हितों की योजनाएं हैं। यह संकल्प पत्र गरीबों और किसानों को कई ऐसी सौगात देगा जिससे उनके  जीवन की तमाम समस्याएं स्वयं दूर हो जाएंगी। सपा-कांग्रेस गठबंधन को उन्होंने जनता के साथ धोखा बताया।
विज्ञापन


भाजपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक ने कहा कि सपा सरकार में परिवार का ही विकास हुआ। प्रदेश में सपा, कांग्रेस व बसपा अलग-अलग होने का दावा करते हैं लेकिन दिल्ली पहुंचकर सभी एक हो जाते हैं। सपा सरकार के मुख्यमंत्री ने विकास के नाम पर गृह जनपद में भी कुछ नहीं किया। इंडस्ट्री लगाने की बजाए अपना शौक पूरा करने के लिए लॉयन सफारी में करोड़ों बर्बाद कर दिए।
विज्ञापन


जनसभा को भाजपा इटावा सदर प्रत्याशी सरिता भदौरिया, जसवंतनगर प्रत्याशी मनीष यादव पतरे, भरथना प्रत्याशी सावित्री कठेरिया, मुरैना विधायक सत्यपाल सिकरवार, जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे, गोपाल मोहन शर्मा, अशोक दुबे, राम कुमार चौधरी, कृष्णकांत, राजेंद्र गुप्ता, करन सिंह राजपूत ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कमलेश कठेरिया, जसवंत सिंह वर्मा, अजय धाकरे, विकास भदौरिया,जितेंद्र गौर, कृपानरायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा-बसपा छोड़कर आने वालों का हुआ स्वागत
नामांकन सभा में कई सपा व बसपा कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल किया गया। इस मौके पर उनका मंच पर स्वागत किया गया। सपा छोड़कर जय सिंह राजपूत के नेतृत्व में पहुंचे दो दर्जन लोगों, बसपा का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामने पहुंचे नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी पार्टी की सदस्यता दिए जाने की घोषणा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने की।


जनसभा के बीच नामांकन करने गए भाजपा प्रत्याशी
मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के देरी से पहुंचने के चलते भाजपा की जनसभा काफी लेट हो गई। ऐसे में नामांकन का समय बीतने की आशंका पर पार्टी की इटावा सदर से प्रत्याशी सरिता भदौरिया, जसवंतनगर प्रत्याशी मनीष यादव पतरे व भरथना प्रत्याशी सावित्री कठेरिया दोपहर ढाई बजे सभा को छोड़कर नामांकन करने के लिए कचहरी निकल गए। वह तब सभा में पहुंचे जब मंत्री वीके सिंह का भाषण पूरा होने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed