{"_id":"5828abc14f1c1b4709b3816f","slug":"medical-college-campus-ragging","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल काॅलेज : रैगिंग के लिए अख्तियार किया नया तरीका, अाप भी रह जाएंगे दंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल काॅलेज : रैगिंग के लिए अख्तियार किया नया तरीका, अाप भी रह जाएंगे दंग
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 13 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
रैगिंग के लिए नया पैंतरा अपना रहे मेडिकल काॅलेज के छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कालेज के ब्वॉयज हॉस्टल एक से चार के गलियारों से आवाज आते ही मेडिकल के नए स्टूडेंटों का सिर झुक जाता है। वे लाइन में चलने लगते हैं। इधर देखते हैं और न उधर। सामने जो भी आया उसका अभिवादन करना भी नहीं भूलते। मेडिकल कालेज में आजकल सीनियर कुछ इस तरह से रैगिंग ले रहे हैं। इससे ब्वॉयज हॉस्टल पांच में रहने वाले नए स्टूडेंट सीनियरों को देखते ही छिपने लगते हैं। वहीं रैगिंग रोकने की जिन पर जिम्मेदारी है, वे हॉस्टल जाते ही नहीं हैं।
जिम्मेदार बोले, इसमें नया क्या
स्टूडेंटों के साथ हो रही रैगिंग पर एंटी रैगिंग कमेटी के उपाध्यक्ष प्रो. संजय काला ने शर्मनाक बयान दिया है। प्रो. काला ने कहा कि नए स्टूडेंटों को तो सिर झुकाकर चलना ही पड़ता है। इसमें नई बात क्या है। कहा कि वह अभी छुट्टी पर हैं और उनकी जगह जो काम देख रहा होगा, आप उनसे बात कर लें।