{"_id":"580bb65c4f1c1b1030705960","slug":"manu-abhishek-remand-judge-pratibha-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला जज हत्याकांड: मनु अभिषेक की सात घंटे की रिमांड मंजूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला जज हत्याकांड: मनु अभिषेक की सात घंटे की रिमांड मंजूर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 23 Oct 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जज प्रतिभा सिंह गौतम मर्डर केस में उनके पति मनु अभिषेक की सात घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) कोर्ट ने मंजूर कर ली है। पुलिस से पूछताछ के दौरान वीडियोग्राफी कराने को कहा गया है।
पुलिस रविवार को सुबह 10 बजे मनु अभिषेक को जेल से निकालेगी। शाम पांच बजे तक उसे फिर जेल में दाखिल करना होगा। ऐसे में मनु का सात घंटे का रिमांड पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। इसी समय में पुलिस को न सिर्फ आलाकत्ल की बरामदगी करनी है, बल्कि प्रतिभा की हत्या कैसे हुई इसका भी खुलासा करना है। पुलिस क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन की तैयारी में भी है।
चर्चा थी कि मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने 72 घंटे का रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट से सिर्फ सात घंटे की ही रिमांड मिल सकी। इतने कम समय में मनु को दिल्ली और मसूरी तक लेकर जाना संभव नहीं है। लिहाजा प्रयास यही किया जाएगा कि सर्किट हाउस कैंपस स्थित प्रतिभा के फ्लैट पर ही ले जाकर छानबीन की जाए।