फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mantora group convert black money in white

इस पार्टी के नेताअाें के पांच कराेड़ बदलने वाले थे मंटाेरा ग्रुप के सदस्य

Fri, 30 Dec 2016 01:02 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 30 Dec 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
mantora group convert black money in white
इनकम टैक्स की रेड पड़ने के बाद नए नाेटाें की बड़ी खेप पकड़ी गई। मीडिया से मुंह छिपाते मंटाेरा ग्रुप के सदस्य - फोटो : amar ujala kanpur
आयकर अधिकारियों के शिकंजे में फंसे मंटोरा ग्रुप के सात सदस्यों के मोबाइल फोन के मैसेज से चाैंकाने वाला खुलासा हुआ है। पता चला है कि एक प्रमुख राजनीतिक दल के लखनऊ के चार नेताओं की पांच करोड़ रुपये बदलने की डील हुई थी। 29 दिसंबर को यह डील पूरी होनी थी। लेकिन एक दिन पहले ही आयकर की रेड पड़ गई। 29 दिसंबर को डील निर्धारित होने की वजह से सुबह से मीडिएटरों के मैसेज आने से यह खुलासा हुआ। आयकर अधिकारियों ने पकड़े गए लोगों के फोन जब्त कर आठ नवंबर के बाद से अब तक हुए मैसेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। सूत्र बताते हैं कि नेताओं की यह डील मीडिएटरों की ओर हो रही थी। आयकर अधिकारियों ने पकड़े गए लोगों से नेताओं के बारे में पूछताछ की लेकिन किसी के नाम का खुलासा नहीं हो सका। आयकर अफसरों ने मीडिएटरों के जरिये नेताओं तक पहुंचने की प्लानिंग तैयार की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed