फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man crushed by truck in unnao

रात के अंधेरे में युवक को कुचलकर ट्रकवाला फरार

Sun, 25 Sep 2016 03:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 25 Sep 2016 03:13 PM IST
विज्ञापन
man crushed by truck in unnao
डेमो पिक
उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में लखनऊ-बांगर रोड पर देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, अंधाधुंध स्पीड के साथ दौड़ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मारी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर घिसट खाकर गिर पड़ा। इसके बाद मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मृतक का नाम श्रीराम (22) बताया जा रहा है। वह ससीपुर का रहने वाला था। पुलिस ने परिवारवालों को युवक की मौत की सूचना दे दी है। पुलिस से हुई बातचीत में परिवारवालों ने बताया, श्रीराम देर रात अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहा था। मृतक के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। वहीं पुलिस ने परिवार के लोगों को थाने बुलवाया है।
विज्ञापन


     
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed