फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man convert girls religion and then marry him

'धर्म परिवर्तन' करा किया निकाह, युवती की अापबीती सुन रो पड़ेंगे आप

Sun, 24 Dec 2017 03:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 24 Dec 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
man convert girls religion and then marry him
पीड़‌िता
यूपी के कन्नाैज ज‌िले में एक अनाेखा मामला सामने अाया है। यहां एक युवक ने प्रेम प्रसंग के बाद युवती का धर्म परिवर्तन करा उससे न‌िकाह क‌िया। जब वाे मां बनी ताे उसका बच्चा छीन कर उसे घर से बाहर न‌िकाल द‌िया। मह‌िला की अापबीती सुन अाप के भी अांसू न‌िकल अायेंगे। 
विज्ञापन


कन्नाैज काजी टोला निवासी एक युवक उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में काम करता था। डेढ़ साल पूर्व उसका वहां के मोहल्ला ब्रम्हपुरी निवासी एक युवती से प्रेम-प्रसंग हो गया। दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ा तो युवक-युवती को लेकर अपने घर चला आया।
विज्ञापन


यहां उसने युवती का धर्म परिवर्तन कराने के बाद उससे निकाह कर लिया। शादी के एक साल बाद पुत्र का जन्म हुआ। पुत्र के पैदा होने के बाद से पति और उसके परिजन युवती को प्रताड़ित करने लगे। शनिवार को युवक ने परिजनों के साथ उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुधमुंहे बच्चे को छीनकर उसे घर निकाल दिया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने पीड़ित युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सदर कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि युवती ने पति के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed