गाली गलौज करने पर की शिकायत तो पीट पीटकर किया अधमरा
ग्राम सिजरिया निवासी दृगभान राजपूत ने गांव के ही राजधर व उदयभान द्वारा गाली गलौज किए जाने की शिकायत पुलिस से की थी। जिसपर पुलिस ने दोनो के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की थी।
जमानत पर छूट कर आए राजधर व उदयभान ने शुक्रवार को दृगभान के पुत्र हरिओम को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।