{"_id":"5dc02e5d8ebc3e01346cec76","slug":"mahoba-police-arrested-six-fake-policemen","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस का रौब गांठ बिना रॉयल्टी के ट्रक निकलवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: पुलिस का रौब गांठ बिना रॉयल्टी के ट्रक निकलवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
Mon, 04 Nov 2019 07:50 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 04 Nov 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में गिरोह के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा जिले में एक साल से कबरई कस्बे में फर्जी पुलिस की गाड़ी लेकर बिना रॉयल्टी के गिट्टी भरे ट्रक निकालने वाले गिरोह को नोकझोंक के बाद कबरई पुलिस ने रविवार की रात को दबोच लिया। गिरोह के आधा दर्जन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि गिरोह में शामिल ग्राम प्रधान सुरहा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पुलिस की नेम प्लेट लगी गाड़ी को सीज कर दिया और हूटर, गाड़ी के अंदर रखा पुलिस इंस्पेक्टर का कैप व बिना लाइसेंस की पिस्टल भी बरामद की।
थाना कबरई के ग्राम सुरहा निवासी गिरीश शुक्ला, राजवेंद्र सिंह, निरंजन सिंह, सत्येंद्र सिंह, विनय सिंह, संजय सिंह और विजय सिंह पिछले एक साल से कबरई कस्बे में पुलिस की नेम प्लेट लगाकर क्षेत्र में रौब गालिब करते हुए प्रतिदिन गिट्टी से भरे दर्जनों ट्रक बिना रॉयल्टी के निकालकर करोड़ों रुपये महीना कमा रहे थे। रविवार की रात को कानपुर रोड पर बिना रॉयल्टी के गाड़ी निकालने की सूचना मिलने पर विद्या ग्रेनाइट के पास प्रभारी एसओ बलदेव सिंह, कांस्टेबल महेश कुमार, कांस्टेबल बलवंत और बृजेश ने पहुंचकर पुलिस की नेमप्लेट लिखी व वायरलैस लगी काली स्कार्पियो पकड़ी।

जिसमें बैठे लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। गिरोह के सदस्य पुलिस से भिड़ गए। दोनों के बीच पहले जमकर नोकझोंक हुई। मामला बढ़ता देख थाना कबरई से और फोर्स बुलाकर गिरोह के सदस्यों की घेराबंदी कर ली लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए गिरोह का सदस्य व ग्राम प्रधान सुरहा निरंजन सिंह भाग गया। अभियुक्त विनय सिंह का चाचा बाबू सिंह आगरा में पुलिस इंस्पेक्टर है इसलिए गिरोह के सदस्य पुलिस लिखाकर बिना रॉयल्टी के गाड़ी निकालकर करोड़ों रुपये की कमाई कर रहे थे।
कबरई पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने बताया कि अवैध तरीके से बिना रॉयल्टी के ट्रक निकालने की सूचना पर कबरई पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि ग्राम प्रधान सुरहा निरंजन सिंह भाग गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि किसी भी कीमत पर बिना रॉयल्टी के वाहन नहीं निकलने दिए जाएंगे। इस पर और सख्ती करते हुए अभियान चलाया जाएगा।