फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   loot in kanpur during cm yogi inspection

सीएम योगी को ‘कानपुर के बदमाशों’ का खुला चैलेन्ज, सरेबाजार ज्वेलर से लूटे 3 लाख    

Sun, 21 May 2017 08:33 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 21 May 2017 08:33 AM IST
विज्ञापन
loot in kanpur during cm yogi inspection
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
सीएम योगी को कानपुर के बदमाशों ने बड़ी चुनौती उस समय ही दे डाली जब मुख्यमंत्री कानपुर के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम जिस समय कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक रहे थे, उसी समय बदमाशों ने भीड़-भाड़ वाले रावतपुर स्टेशन के सामने दुकान में घुसकर ज्वेलर से तीन लाख रुपये के सोने के गहने लूट लिए। आस-पास के दुकानदारों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वे बाइक से भाग निकले। घटना के समय आस-पास फोर्स लगी थी, गश्त भी हो रही थी लेकिन कोई लुटेरों को पकड़ नहीं सका। इससे भी ज्यादा बड़ी बात तो ये है कि जहां सीएम रुके थे वहां से वारदात स्थल की दूरी दो किलोमीटर से भी कम थी। 
विज्ञापन

 

जेवरात से भरा डिब्बा ले उड़े

loot in kanpur during cm yogi inspection
लूट के शिकार ज्वेलर जगत नारायन
सीएम शनिवार शाम केडीए सभागार में मंडल की कानून-व्यवस्था को लेकर अफसरों के साथ बैठक कर रहे थे। उनकी सुरक्षा के मद्देनजर शहर और आसपास के जिलों का फोर्स शहर में तैनात था। इसी दौरान भीड़-भाड़ वाले रावतपुर स्टेशन आरक्षण केंद्र के सामने स्थित श्रीबालाजी ज्वैलर्स में दो बदमाश बाइक से पहुंचे। एक बदमाश उतर कर दुकान में गया। दुकान के मालिक जगत नारायण वर्मा से माला दिखाने को कहा। माला पसंद करने के बाद उसने भारी पैंडलम मांगा। जगत नारायण ने जेवरों से भरा डिब्बा काउंटर से निकाला तो बदमाश ने झपट्टा मारकर डिब्बा छीन लिया और बुजुर्ग जगत नारायण को धक्का देकर जेवरों का डिब्बा लेकर भाग निकला। काकादेव अंबेडकर नगर गीता नगर निवासी जगत नारायण के मुताबिक डिब्बे में 35 जोड़ी झुमकी, 10 जोड़ी टॉप्स, 10 अंगूठियां और पैंडलम समेत तमाम जेवर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस गश्त और पिकेट थी तैनात

loot in kanpur during cm yogi inspection
सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर में
जिस वक्त लूट हुई, उस वक्त रावतपुर चौराहे पर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात थे। गीता नगर क्रासिंग के पास भी फोर्स तैनात था। काकादेव इंस्पेक्टर मनोज सिंह और नवाबगंज इंस्पेक्टर फोर्स के साथ गश्त भी कर रहे थे। इसके बाद भी बेखौफ बदमाश लाखों के जेवर लूटकर फरार हो गए।

सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश 
जगत नारायण की दुकान के पास सपा नेता सुनील शुक्ला का दफ्तर है। दफ्तर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा है। इस कैमरे में बदमाशों की तस्वीर कैद हुई है। नवाबगंज इंस्पेक्टर का कहना है कि बदमाशों की तस्वीरें धुंधली हैं। फुटेज कब्जे में लिया गया है। 

ज्वेलर के संग पहले भी हुई थी लूट
ज्वेलर जगत नारायण के साथ 2004 में गीता नगर में लूट हुई थी। तब बदमाश ढाई लाख का माल लूट ले गए थे। 2007 में बदमाशोें ने दुकान में घुसकर फिर लूट का प्रयास किया था। विरोध करने पर ईंट मारकर उनका सिर फोड़ दिया था। तब जगत नारायण ने आसपास के लोगों की मदद से एक बदमाश को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया था, लेकिन पुलिस ने बिना कार्रवाई से उसे छोड़ दिया था। एक बार जगत नारायण की दुकान में लाखों की चोरी भी हुई थी। इन सभी घटनाओं का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed