फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   litigation against ex minister ayodhya pal

पूर्व खेलकूद मंत्री और घरवालों के खिलाफ मुकदमा  

Sun, 16 Apr 2017 12:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 16 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
litigation against ex minister ayodhya pal
बसपा के पूर्व खेलकूद मंत्री व सपा नेता अयोध्या पाल के खिलाफ हुआ मुकदमा
बसपा के पूर्व खेलकूद मंत्री व सपा नेता अयोध्या पाल समेत उनके परिवार के चार लोगों के खिलाफ मैरिज हॉल का कांट्रैक्ट तोड़ देने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पूर्व मंत्री पर कांट्रैक्ट का जमा रुपया मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


फतेहपुर शहर के पनी मोहल्ला निवासी महमूद अहमद ने पूर्व मंत्री के सिविल लाइन इलाके स्थित मैरिज हाल को पांच साल के लिए 50 लाख रकम देकर लीज पर लिया था। पूर्व मंत्री ने तीन साल बाद ही कांट्रैक्ट तोड़ दिया। आरोप है कि पीड़ित के पैसा मांगने पर उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और पैसा वापस करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


वह पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचा तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़ित ने कोर्ट से गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को पूर्व मंत्री व उनके भाई राजकुमार पाल, बेटे ओमदत्त पाल, अजय पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल दीपक पांडेय ने बताया कि फ्राड के मामले धारा 419 और 420 के तहत पूर्व मंत्री समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि अयोध्या प्रसाद पाल बसपा से तीन बार विधायक रहे हैं। पिछली बसपा सरकार में खेलकूद मंत्री भी रहे हैं। इस बार बसपा छोड़कर उन्होंने सपा से चुनाव लड़ा था और हार गए। दूसरी ओर पूर्व मंत्री अयोध्या पाल का कहना है कि उनकी छवि खराब करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed