फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kidnapped child killed

कर्नलगंज से अगवा बच्चे की हत्या, बवाल

Sat, 16 May 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 16 May 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
kidnapped child killed
कर्नलगंज पुलिस परिजनों को टरकाती रही और न्यू ईदगाह कालोनी से तीन दिन पहले अगवा हुए मासूम छात्र हर्षित चौधरी उर्फ ईशू (10) की हत्या कर दी गई। उसका शव बोरे में बंद कर ग्वालटोली में फेंक दिया गया। शुक्रवार सुबह पीले रंग के प्लास्टिक बोरे में शव एक रिक्शा चालक की झोपड़ी के बाहर मिला।
विज्ञापन


डॉग स्क्वायड बुलाया गया लेकिन वह 100 मीटर के दायरे में ही घूमकर रह गया। इधर, गुस्साए परिजनों ने कर्नलगंज पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर पोस्टमार्टम के बाहर हंगामा किया। ईदगाह के सामने पथराव और सड़क जाम कर गुस्सा उतारा। एएसपी, कई सर्किल के सीओ और छह-सात थानों की फोर्स ने मिलकर बवाल शांत कराया।
विज्ञापन


शाम को तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। फिलहाल शक के आधार पर पुलिस ने नाजिम को हिरासत में लिया है। उससे फजलगंज थाने में पूछताछ की जा रही थी। ईशू न्यू ईदगाह कालोनी निवासी राजेंद्र कुमार का इकलौता बेटा था। राजेंद्र परचून सामान और पान मसाला के थोक कारोबारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में पत्नी सुनीता, मां सीता, भाई सुरेंद्र, सत्येंद्र और बहन लक्ष्मी हैं। राजेंद्र ने बताया कि ईशू 13 मई को दोपहर साढ़े तीन बजे घर के पास से लापता हुआ था। वह कभी भी घर से दूर नहीं जाता था, इस वजह से एक घंटे बाद ही तलाश शुरू कर दी थी।

कर्नलगंज पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी तो कहा कि 24 घंटे बाद गुमशुदगी दर्ज होगी।  इसके बाद से अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे ग्वालटोली के बाल मंदिर महाराष्ट्र मंडल हायर सेकेंड्री स्कूल (महाराष्ट्र भवन) और शकुंतला श्रीवास्तव श्रमजीवी महिला छात्रावास के बीच वाली रोड पर लोगों को एक बोरे से तेज दुर्गंध महसूस हुई।  यह बोरा महाराष्ट्र भवन से सटी दीवार से फुटपाथ तक बनी झोपड़ी के बाहर रखा था।

झोपड़ी रिक्शा चालक गोंडा निवासी जंगदबा की है। पुलिस लगभग सवा 12 बजे वहां पहुंची और बोरा खुलवाया तो उसमें बच्चे का शव निकला। एक दिन पहले ही यहां बच्चे के लापता होने का एनाउंसमेंट कराया गया था इसलिए आधे घंटे के भीतर ही परिजनों तक सूचना पहुंच गई और उन्होंने आकर शव की शिनाख्त कर ली।


बच्चे का चेहरा काला पड़ चुका था, आंखें बाहर की ओर निकली थीं और शरीर पर फफोले पड़ चुके थे। माना गया कि शव कम से कम तीन दिन पुराना है। एसपी पश्चिमी राजेश एस ने बताया कि कर्नलगंज पुलिस ने क्यों लापरवाही की, इसकी जांच कराई जाएगी। पुलिस की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। जल्द ही हत्यारे गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed