फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Woman crushed to death by out of control truck she posted Karva Chauth status just six hours earlier

कानपुर हादसा: बेकाबू ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, छह घंटे पहले लगाया था करवाचौथ का स्टेटस, परिवार में कोहराम

Thu, 29 Oct 2026 08:40 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 29 Oct 2026 08:40 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित रूमा ओवरब्रिज पर अस्पताल में भर्ती बहन के नवजात बेटे (भतीजे) को देखकर भाई के साथ बाइक से घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Kanpur Woman crushed to death by out of control truck she posted Karva Chauth status just six hours earlier
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के सरसौल कस्बे में अस्पताल में भर्ती बहन के नवजात बेटे को देखकर भाई के साथ घर लौट रही 30 वर्षीय महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी और पिछला पहिया महिला के सिर पर चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा ओवरब्रिज में बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे का है।

विज्ञापन

मृतका पूनम देवी (30) पत्नी गोविंद कुमार शिवपुरी, सरसौल की निवासी थीं। जानकारी के अनुसार, पूनम अपनी बहन प्रेमलता से मिलने गई थी, जिसका अस्पताल में प्रसव हुआ था और बेटा पैदा हुआ था। बहन और भतीजे को देखकर वह अपने भाई शिब्बू के साथ मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रही थी। तभी रास्ते में अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Trending Videos

अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा
टक्कर के बाद पूनम गिर गई और ट्रक का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। पूनम के पति गोविंद कुमार एक ईट-भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वह ट्रैक्टर से ही मौके पर पहुंचे। मृतका पूनम के दोनों बेटे गोलू व छोटू और पति का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

छह घंटे पहले इंस्टाग्राम पर लगाया था स्टेट्स
चंद घंटे पहले करवाचौथ की तैयारियों में जुटी पूनम ने अपने इंस्ट्राग्राम आईडी पर पति गोविंद के साथ एक फोटो साझा करते हुए लिखा कि "तेरा साथ है तो मुझे क्या कमी है"। उसको क्या पता था कि चंद घंटे में ही पति का साथ छूटने वाला है। हाईवे पर तेज रफ्तार से फर्राटा भरने वाले वाहन और सकरे पुल की वजह से हुए हादसे ने पति-पत्नी को हमेशा के लिए अलग कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed