फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur topped cyber crime

ऑनलाइन लूट में अव्वल कानपुर, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों को छोड़ा पीछे

Mon, 19 Sep 2016 01:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 19 Sep 2016 01:25 PM IST
विज्ञापन
kanpur topped cyber crime
डेमो पिक
गृह मंत्रालय की ओर से जारी नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो में सामने आया है कि कानपुर शहर साइबर क्राइम में यूपी में पहले नंबर पर है। अगर देश स्तर पर देखा जाए तो शहर पूरे देश में साइबर क्राइम के मामलों में चौथे नंबर पर आता है।
विज्ञापन


देश स्तर पर शहर की यह स्थिति वाकई चिंताजनक है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट में 2015 में उत्तर प्रदेश में आईटी एक्ट के तहत साइबर फ्राड के कुल 2161 मामले दर्ज हुए। जिसमें  से कानपुर कुल 338 मामलों के साथ पहले नंबर पर है।
विज्ञापन


वहीं 329 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर लखनऊ है। लखनऊ में कुल 329 मामले दर्ज हुए हैं। इसके अलावा इलाहाबाद में 152 मामले और आगरा में 85 मामले दर्ज हुए हैं। साइबर क्राइम के मामलों में ज्यादातर मामले एटीएम का़र्ड का पिनकोड और सीवीवी नंबर पूछकर खाते से रुपये गायब कर देना सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दिल्ली मुंबई को पीछे छोड़ा
साइबर फ्राड के मामलों में कानपुर ने दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों को भी पीछे कर दिया है। दिल्ली में जहां 90 मामले दर्ज हुए तो मुंबई में 26 मामले दर्ज हुए हैं। हालांकि सबसे ज्यादा कुल 1041 मामलों के साथ बंगलूरू देश में पहले नंबर पर है। इसके बाद जयपुर में 459 मामले दर्ज हुए हैं। हैदराबाद में 354 मामले दर्ज हुए हैं। 


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed