फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur girl murdered in Jaipur, son missing

कानपुर की युवती की जयपुर में हत्या, बेटा लापता, इंडियन ऑयल में अधिकारी है पति

Wed, 08 Jan 2020 02:21 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 08 Jan 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
Kanpur girl murdered in Jaipur, son missing
कानपुर की युवती की जयपुर में हत्या - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के काकादेव निवासी सुरेश कुमार मिश्रा की बेटी श्वेता तिवारी (32) की मंगलवार को जयपुर में उनकी ही फ्लैट में गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के  बाद से उनका डेढ़ साल का बेटा भी लापता है। मौके पर पहुंची जयपुर पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य इकट्ठा किए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


श्वेता के पिता सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 24 जनवरी 2011 को बेटी की शादी दिल्ली के गांधीनगर निवासी इंडियन ऑयल  के अधिकारी रोहित तिवारी से की थी। वह पिछले दो साल से पति रोहित तिवारी और डेढ़ साल के बेटे श्रीयम संग जयपुर के प्रताप नगर की एनआरआई कॉलोनी स्थित यूनिक टॉवर में फ्लैट नंबर 103 में रहती थी।
विज्ञापन

श्वेता के बहनोई नीरज द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को किसी बात पर श्वेता का पति से विवाद हो गया था। जिसके बाद उसका पति दिल्ली चला गया था। मंगलवार शाम श्वेता का शव फ्लैट में मिला। हमलावरों ने धारदार हथियार से उनका गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया।

शाम को साढ़े चार बजे जब नौकरानी आई, तो फ्लैट का दरवाजा खुला मिला। कमरे में श्वेता का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। इस पर उसने रोहित को सूचना दी। रोहित ने पुलिस को फोन कर वारदात के बारे में बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस सर्विलांस की मदद से घटना स्थल के आसपास एक्टिव मोबाइल नंबरों को पता करने के साथ ही श्वेता और उसके पति रोहित के मोबाइल नंबर की सीडीआर खंगाल रही है। जिससे पता चल सके कि हत्या से पहले श्वेता की किन-किन लोगों से बातचीत हुई।

सुबह श्वेता ने की थी मां से बात
श्वेता की मां माधुरी मिश्रा ने बताया कि पति के साथ हुए विवाद के बाद मंगलवार सुबह वह फोन पर उनसे बात कर रही थी। इस दौरान उन्होंने श्वेता को काफी समझाया था। इसी दौरान श्वेता ने इलेक्ट्रीशियन आने के बात कहकर फोन काट दिया।
विज्ञापन

करीब एक घंटे के बाद जब उन्होंने श्वेता के नंबर पर संपर्क किया, तो फोन नही उठा। इसके बाद उन्होंने रोहित के नंबर पर कॉल कर मामले की जानकारी दी। देर शाम करीब साढ़े पांच बजे श्वेता के हत्या किए जाने की जानकारी मिली।  

श्वेता के परिजनों ने उसके पति पर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। श्वेता के हत्या की जानकारी के बाद उनके माता-पिता, भाई  शुभम, बहनोई नीरज, मामा समेत परिवार के अन्य लोग जयपुर के लिए रवाना हो गए। जयपुर पहुंचने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed