{"_id":"b003fe83f3c70737802f779826276afb","slug":"kalyanpur-robbed-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्याणपुर में डाका, एक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कल्याणपुर में डाका, एक को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Fri, 11 Dec 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याणपुर के न्यू मकड़ीखेड़ा में बुधवार रात डकैतों ने एक घर पर धावा बोल जमकर उत्पात मचाया। लूट का विरोध करने पर गृहस्वामिनी शांति देवी के बेटे जितेंद्र उर्फ विक्की के पेट में गोली मार दी और दूसरे बेटे रूपेंद्र उर्फ रिंकू को बंदूक व तमंचे की बट से पीटकर मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन
बेटी सपना का सिर भी बट से फोड़ दिया। चीख-पुकार सुन इलाकाई लोग दौड़े तो डकैत हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। एक घंटे बाद एसपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी, सीओ, एसओ एके सिंह पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उर्सला में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
शांति देवी के पति राजेंद्र वर्मा का कई साल पहले निधन हो गया था। घर में दो बेटे रूपेंद्र और जितेंद्र के साथ दो बेटियां सपना और डाली थीं। दोनों बेटे हमराज कॉम्पलेक्स में कपड़े के शोरूम में सेल्समैन हैं।
विज्ञापन
शांति देवी ने बताया कि बुधवार रात करीब डेढ़ बजे आठ नकाबपोश बदमाश बाउंड्री फांदकर घर में घुसे और बिना दरवाजे वाले दो कमरों में घुस गए जहां परिजन सो रहे थे। खटपट सुनकर विक्की जाग गया और एक नकाबपोश बदमाश से भिड़ गया। बदमाश ने उसके पेट में गोली मार दी।
फिर सभी लोगों को बेरहमी से पीटा और बेड पर रखे दो मोबाइल छीन लिए। उन लोगों ने शोर मचाया तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी और बाउंड्री फांदकर भाग निकले। तब तक आसपास के लोग भी आ गए। मोहल्ले वालों ने बताया कि घर से कुछ दूरी पर कई बाइकें खड़ी थीं जिससे बदमाश भागे।
पुलिस को मौके से कारतूस और खोखे मिले हैं। इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि घर की माली हालत इतनी अच्छी नहीं है कि कोई डकैती डाले। लूट की रिपोर्ट लिखकर पुराने विवाद और रंजिश के बिंदु पर भी जांच की जा रही है। बदमाश दो मोबाइल के अलावा और कुछ लूटकर नहीं ले जा सके हैं। घायल विक्की को हैलट में भर्ती कराया गया है।
गर्भवती डॉली को भी बेरहमी से पीटा
शांति देवी की बड़ी बेटी डाली गर्भवती है। पिछले कई दिनों से मायके में ही है। बदमाशों ने उसे भी नहीं बख्शा। मारपीट के दौरान पेट में लात-घूंसे लगने से उसकी भी तबियत बिगड़ गई है।