{"_id":"581ec3fe4f1c1bf47eb3713d","slug":"kachha-baniyan-giroh-active-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां कच्छा बनियान गिरोह का तांडव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यहां कच्छा बनियान गिरोह का तांडव
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 07 Nov 2016 09:44 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में कच्छा बनियान गिरोह ने जमकर तांडव मचाया है। एक के बाद एक अपराधियों की वारदात ने जैसे सरकार और प्रशासन को खुली चुनौती दे रखी है। गिरोह ने शनिवार रात एक और बड़ी लूट को अंजाम दिया है। बदमाशों ने एक ही परिवार के तीन घरों में घुसकर महिलाओं समेत 9 लोगों से जमकर मारपीट की और 10 लाख की लूट कर फरार हो गए। खौफज़दा परिवार ने वारदात के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच कर मामला दर्ज कर लिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
ककवन थानाक्षेत्र के रहीमपुर निवासी सुरेश चक्रवर्ती ने बताया कच्छा बनियान गिरोह के करीब आठ-दस बदमाश देर रात लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए। इस दौरान सुरेश अपने परिवार वालों के साथ सो रहे थे। बदमाशों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और अचानक उनपर हमला कर दिया।
बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर आए परिवार के अन्य लोगों को भी लाठी डंडों से प्रहार कर अधमरा कर दिया। बदमाशों ने पीड़ित परिवार की महिलाओं से भी मारपीट की। बाद में सोने की चेन, अन्य जेवरात व कैश लूट कर भाग गए। जाते-जाते बदमाशों ने रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी भी दी। डरे-सहमे परिवार ने रात के तकरीबन 2 बजे घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लूट के बाद घर में बिखरे सामान का जायजा लिया और मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।